MS Dhoni picture viral with police officers: महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग दूसरे क्रिकेटरों के मुकाबले काफी अधिक है। संन्यास लेने के बाद भी धोनी का जलवा कायम है। आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में यह चेन्नई की पांचवीं खिताबी जीत है। धोनी के फैंस अगले सीजन भी उन्हें आईपीएल में खेलते हुए देखना चाहते हैं और धोनी फैंस की ख्वाहिश पूरा करने की भरपूर कोशिश भी करेंगे।
धोनी की तस्वीर वायरल: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बड़ी संख्या में पुलिस अफसरों की फौज ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ सेल्फी ली। धोनी का क्रेज पुलिस अधिकारियों के बीच भी देखा जा सकता है। साल 2019 में महेंद्र सिंह धोनी ने भी कश्मीर से अपनी 15 दिनों की आर्मी ट्रेनिंग ली थी।
धोनी-धोनी से गूंजा स्टेडियम: चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के साथ ही नरेंद्र मोदी स्डेटियम धोनी-धोनी के नारों से गूंज उठा था। धोनी देर रात साढ़े तीन बजे स्डेडियम में मौजूद फैंस को शुक्रिया अदा करने में भी गए थे। धोनी की इसी सरलता पर कई क्रिकेट फैंस फिदा हैं। इतने बड़े क्रिकेटर होने के बावजूद काफी सरल जिंदगी जीना पसंद करते हैं।
ऐसा रहा मैच का हाल: फाइनल मुकाबले की बात करें तो गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 214 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश के कराण डकवर्थ लुईस नियम से चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। चेन्नई ने आखिरी दो गेंदों पर दस रन बनाकर इस मुकाबले को अपने नाम किया। चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा ने विनिंग शॉट लगाया।
MS Dhoni with police officers at Narendra Modi Stadium. pic.twitter.com/Q8QJ87kj5C
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 31, 2023