For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2023: मुंबई इंडियंस की धमाकेदार वापसी, छठी बार इतिहास रचने को तैयार रोहित की टीम

IPL 2023 Mumbai Indians Team: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद मुंबई ने खुद प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा था। वहीं आरसीबी की हार ने मुंबई का काम आसान कर दिया। साल 2020 में आखिरी बार मुंबई की टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई करने में सफल रही थी और इस साल मुंबई ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

मुंबई की जबरदस्त वापसी: आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई को शुरुआती सात में से चार मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल दिखाई पड़ रहा था। लेकिन अगले सात मैचों में से 5 में जीत हासिल कर मुंबई ने प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित की। अब मुंबई की टीम आईपीएल प्लेऑफ में जीतने की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है।

पहले भी कर चुकी है ऐसा: ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी कई बार खराब शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने धमाकेदार वापसी की है। इस सीजन भी मुंबई की टीम ने कुछ उसी तरह का प्रदर्शन किया है, जिसके लिए टीम जानी जाती है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा टीम के इस प्रदर्शन से बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।

लखनऊ से होगा सामना: मुंबई को अब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना अगला एलिमिनेटर मैच खेलना है। लखनऊ के खिलाफ मुंबई की टीम अब तक जीत हासिल करने में सफल नहीं रही है। ऐसे में रोहित के धुरंधरों के सामने क्रुणाल पंड्या की टीम को हराने की सबसे बड़ी चुनौती होगी।

मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीता मुकाबला: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई ने अपने आखिरी लीग मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की। रोहित शर्मा ने शानदार 56 रन की पारी खेली। वहीं मुंबई की ओर से कैमरन ग्रीन ने शानदार शतक जड़ दिया। उन्होंने 100 रन की शानदार पारी खेली। जिसके कारण टीम ने दो ओवर पहले ही मैच को अपने नाम कर लिया।

Story first published: Monday, May 22, 2023, 14:37 [IST]
Other articles published on May 22, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+