RCB vs GT: जीटी को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद से उतरेगी आरसीबी? जानें टीमों की संभावित प्लेइंग-11

RCB vs GT, IPL 2023: आईपीएल प्लेऑफ से पहले अंतिम लीग मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच रोचक मुकाबला होगा। यह मैच आरसीबी के अलावा प्लेऑफ की रेस में शामिल अन्य टीमों पर भी प्रभाव डालेगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत शाम साढ़े सात बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 13 में से सात मैच जीते हैं और अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। जीटी ने नौ मैच जीते हैं और पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। गुजरात की टीम 13 मैचों में 18 अंक के साथ पहले स्थान पर है। आरसीबी के खिलाफ गुजरात की टीम मजबूत स्थिति में है, हालांकि, फाफ डु प्लेसिस की टीम भी बल्लेबाजी में किसी से कम नहीं है, लेकिन एक कमजोरी है।

आरसीबी को आज के मैच में विराट कोहली, डुप्लेसी और मैक्सवेल के बाद भी बल्लेबाजी विभाग को मजबूत करना होगा। बल्लेबाजी में गहराई न होना आरसीबी की एक बड़ी कमजोरी है। ऐसे में अगर गुजरात शुरुआत में दो या तीन विकेट जल्दी चटका देती है, तब आरसीबी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

गुजरात का गेंदबाजी विभाग शानदार लय में है। मोहम्मद शमी, राशिद खान और मोहित शर्मा की गेंदबाजी टीम के लिए काफी जिताऊ साबित हो रही है। वहीं आरसीबी के लिए मोहम्मद सिराज और वायने पर्नेल भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

आरसीबी ने पिछले मैच में एसआरएच के खिलाफ जबरदस्त जीत दर्ज की, ऐसे में उनका प्लेऑफ में पहुंचना बहुत हद तक आसान नजर आ रहा है। अंतिम मैच से पहले टीम में किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की कोई खबर नहीं है। उम्मीद करते हैं कि वहीं टीम गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच में खेलेगी।

यह देखना होगा कि क्या वे शाहबाज अहमद को टीम में रखते हैं, जिनकी पिछले मैच में निराशाजनक वापसी रही थी। इसके अलावा माइकल ब्रेसवेल की जगह वानिंदु हसरंगा की भी टीम में वापसी हो सकती है।

आरसीबी प्लेइंग 11
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, वानिंदु हसरंगा, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज

जीटी प्लेइंग-11
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, केएस भरत, हार्दिक पांड्या, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, दासुन शनाका, राहुल तेवतिया, ओडियन स्मिथ, राशिद खान, मोहम्मद शमी, शिवम मावी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्क्वॉड
फाफ डुप्लेसी (कप्तान), आकाश दीप, फिन एलेन, अनुज रावत, अविनाश सिंह, मनोज भांडगे, माइकल ब्रेसवेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सिद्दार्थ कौल, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, सुयश प्रभुदेसाई, राजन कुमार, शाहबाज़ अहमद, कर्ण शर्मा, हिमांशु शर्मा, सोनू यादव, विजयकुमार वैशाक, केदार जाधव।

गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड
हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे , जयंत यादव, आर. साई किशोर, नूर अहमद, दासुन शनाका, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल और मोहित शर्मा

Read more about: ipl 2023 rcb vs gt
Story first published: Sunday, May 21, 2023, 12:06 [IST]
Other articles published on May 21, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+