इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में उतरने जा रही है। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने जियो सिनेमा पर बात की और कई सारी चीजों पर प्रकाश डाला।
रोहित भारत के भी कप्तान है और उनका मानना है की 2011 का साल उनके लिए अच्छा नहीं था क्योंकि वह वर्ल्ड कप की टीम में नहीं चुने गए थे जिसके बाद वे डिप्रेशन में चले गए और इसके लिए किसी को दोषी कह सकते। उसके बाद उन्होंने अपने गेम, योगा. मेडिटेशन, अकेले रहना जैसी चीजों पर काम किया और इसने उनकी बहुत सहायता की।
रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की सफलता के बारे में भी बात की। इस टीम के पास आज बहुत बड़े सुपरस्टार मौजूद नहीं हैं लेकिन कुछ ऐसे नए खिलाड़ी हैं जिनमें भविष्य के सुपरस्टार की झलक देखी जा सकती है।
रोहित कहते हैं कि मुंबई इंडियंस की टीम के स्काउट (जो प्रतिमा को खोजते हैं) बहुत ही शानदार रहे हैं। उन्होंने ही आईपीएल की नीलामी में तमाम सुपरस्टार होने के बावजूद बुमराह, अक्षर पटेल, कुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या को शामिल किया था। इसलिए इन लोगों को बहुत ज्यादा क्रेडिट जाता है।
रोहित ने कहा कि, वे मुंबई इंडियंस की आत्मा नहीं है क्योंकि बहुत सारे प्रयास हर ओर से चल रहे हैं। रोहित आगे कहते हैं, बुमराह, हार्दिक और कुणाल की कहानी के जैसी स्थिति तिलक वर्मा और नेहाल वडेरा की भी है। 2 साल के बाद लोग मुंबई इंडियंस को सुपरस्टार की टीम कहेंगे और यह दो खिलाड़ी एमआई और भारत के टीम के लिए भविष्य में बहुत बड़ा रोल निभाने जा रहे हैं।
IPL 2023: पथिराना से बॉलिंग कराने के लिए 4 मिनट तक धोनी ने रोका खेल! कप्तान को मिल गया अपना रिजल्ट
रोहित आईपीएल इतिहास में पांच ट्रॉफी उठाने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेला तो वे वाइस कैप्टन थे और वहां से लीडरशिप की शुरुआत हुई थी। तब उनको भारतीय खिलाड़ियों को हैंडल करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
रोहित सोशल मीडिया पर होने वाली मुखरआलोचनाओं के बारे में भी बात करते हैं और कहते हैं कि, मेरे लिए अपनी टीम के साथी, दोस्त और परिवार ज्यादा मायने रखते हैं। यह लोग मुझे क्या कहते हैं इससे मुझे फर्क पड़ता है। मुझे सोशल मीडिया वगैरह जैसे बाकी चीजों पर कुछ कहने से फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि वह जो कुछ कह सकते हैं, कहते हैं। पिछले 15 सालों में मैंने सब कुछ देख लिया है तो इसलिए अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता।