IPL 2023, Brett Lee on Shubman Gill: आरसीबी का आईपीएल के प्लेऑफ़ में जाने का सपना तोड़ने वाले बल्लेबाज का नाम शुभमन गिल है। गिल ने अपनी धमाकेदार बैटिंग के दम पर गुजरात को जीत दिलाकर आरसीबी को बाहर कर दिया। इस सीजन शुभमन गिल के बल्ले से यह दूसरा शतक आया था।
विराट कोहली ने भी आरसीबी के लिए शतकीय पारी खेली थी लेकिन गिल ने उनकी पारी के ऊपर पानी फेर दिया। गिल की बल्लेबाजी और स्किल को लेकर ब्रेट ली ने भी एक अहम बात कही है। ब्रेट ली के अनुसार गिल की टाइमिंग के साथ कलाइयों का इस्तेमाल बेहतरीन है।
ली ने कहा कि गिल ने आठ छक्के जमाए और जिस तरह से वह लेग साइड में खेले, मुझे पसंद आया। वह पावर प्राप्त करते हैं और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनकी टाइमिंग बेहतरीन होने के अलावा मजबूत कलाइयाँ भी हैं। गिल और विजय शंकर की शतकीय भागीदारी पर भी ब्रेट ली की प्रतिक्रिया आई।
GT vs CSK, Qualifier 1: धोनी के धुरंधर करेंगे गुजरात टाइटंस पर वार, जानें प्लेइंग इलेवन अपडेट
ली ने कहा कि दोनों बल्लेबाजों के बीच 71 गेंदों में 123 की भागीदारी थी, जिसने आरसीबी की कमर ही तोड़ दी। हालांकि गेंद गीला था और गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं थी। जहाँ बल्लेबाज क्रेडिट का हकदार होता है, वहां आपको क्रेडिट देना चाहिए।
गौरतलब है कि कोहली के शतक से आरसीबी ने 197 रनों का एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था। इस समय ऐसा लग रहा था कि आरसीबी मुकाबला जीतकर प्लेऑफ़ में जाएगी और मुंबई बाहर होगी लेकिन गिल को ऐसा मंजूर ही नहीं था। उन्होंने आरसीबी की गेंदबाजी ध्वस्त कर दी।
गिल ने शतक जड़कर न केवल आरसीबी को बाहर कर दिया, बल्कि मुंबई इंडियंस भी इस वजह से टॉप चार में आ गई। गुजरात टाइटंस की टीम अब अगले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मंगलवार को खेलेगी। यह पहला क्वालीफायर मैच होगा, जो चेन्नई में ही खेला जाएगा।