इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी यह सीजन पूरा भी नहीं हुआ है कि इसमें एक अनचाहा रिकॉर्ड भी बन चुका है।
यह पहली बार है जब आईपीएल के एक सीजन में 100 प्लस नो-बॉल फेंकी गई हों। जी हां, आईपीएल 2023 में 100 प्लस 9 बॉल फेंकी जा चुकी हैं और कोई भी सीजन यह रिकॉर्ड लेकर इतराना नहीं चाहेगा।
आईपीएल में दूसरा क्वालीफायर मुकाबला गुजरात और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ था जिसमें गुजरात के युवा बाएं हाथ के अफगानिस्तानी स्पिनर नूर अहमद ने 100वीं नो-बॉल फेंकी थी। इससे पहले आईपीएल के किसी भी सीजन में ऐसा नहीं हुआ कि जब 100 या उससे ज्यादा नो बॉल फेंकी गई हूं।
आईपीएल में अभी तक 8 टीमें खेल रही थी। पिछले सीजन में ही 2 टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स नई एंट्री के तौर पर आई हैं और कुल मिलाकर 10 टीमें हो गई है। लेकिन अभी भी मैचों की संख्या इतनी ज्यादा भी नहीं बढ़ी है कि आप हर सीजन में 100 या उससे ज्यादा नो बॉल की उम्मीद रखें।
इसी वजह से आईपीएल के पिछले सीजन में भी इतनी ही टीमें थी लेकिन नो बॉल का रिकॉर्ड इसी सीजन में टूटा। ये कुछ ऐसी चीज है जो सभी फ्रेंचाइजी के ध्यान में रखना चाहेंगी। इस सीजन में मार्को येन्सन, आकाश मधवाल और हर्षल पटेल ने सर्वाधिक पांच-पांच नो-बॉल फेंकी।
आईपीएल की ट्रॉफी पर संस्कृत में क्या लिखा है, दुनिया के सबसे शानदार डिजाइन में एक है ये टाइटल
आईपीएल में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज-
यहां जसप्रीत बुमराह 28 नो बॉल फेंककर टॉप पर हैं लेकिन वे इस बार खेल नहीं रहे हैं। उमेश यादव 24 नो-बॉल फेंककर नंबर दो पर हैं और उन्होंने भी इस सीजन में कुछ ही मुकाबले खेले हैं।
श्रीसंत 23 नो बॉल फेंककर नंबर तीन पर आते हैं और वे भी नहीं खेल रहे हैं। ईशांत शर्मा ने 22 नो बॉल की है और उन्होंने मौजूदा सीजन में कुछ ही बढ़िया मैच खेले थे। अमित मिश्रा आईपीएल में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने के मामले में पांचवे स्थान पर आते हैं जिन्होंने 21नो बॉल फेंकी है।