For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया के बाद दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स ने भी किया सहवाग से किनारा

नई दिल्‍ली। टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्‍लेबाजों में से एक वीरेंद्र सहवाग को दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स टीम ने अगले सीजन के लिए रिटेन नहीं किया है। जिसके बाद अब सहवाग आईपीएल- 7 में किस टीम की तरफ से खेलेंगे यह 'आक्‍शन' के बाद ही पता चलेगा। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि दिल्‍ली टीम के लिए आईपीएल के पिछले दो सीजन अच्‍छे नहीं रहे थे, जिससे कि टीम मैनेजमेंट बड़े बदलाव चाहता था। हालांकि टीम ने आस्‍ट्रेलिया के धुरंधर ओपनर डेविड वार्नर और इंग्‍लैंड के केविन पीटरसन को रिटेन कर लिया है।

आज फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किये गये खिलाडि़यों की घोषणा करने की अंतिम तारीख थी। अब 12 फरवरी को बोली लगाई जाएगी। सहवाग को खराब फार्म के कारण ही टीम इंडिया से बाहर किया गया था। वह रणजी में भी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके। आस्‍ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्‍ट सीरीज से बाहर किये गये नजफगढ़ के नवाब का कॅरिअर ग्राफ लगातार नीचे ही जा रहा है। उन्‍हें बीसीसीआई की कांट्रैक्‍ट लिस्‍ट से भी बाहर कर दिया गया है।

उनकी बल्‍लेबाली शैली और क्षमताओं को देखते हुए कहा जा सकता है कि उन्‍हें कोई न कोई टीम मौका जरूर देगी। वीरेंद्र सहवाग ने अब तक आईपीएल के छह सत्रों के 79 मैचों में पांच बार नाबाद रहते हुए 2174 रन बनाये हैं, जिसमें उन्‍होने 15 अर्द्धशतक और एक शतक लगाया है। सहवाग ने आईपीएल में 85 छक्‍के भी लगाये हैं।

आलोचकों का कहना है कि सहवाग का क्रिकेट करिअर अब लगभग खत्‍म हो चुका है लेकिन वह टी20 में बेहतर साबित हो सकते हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Read in English:
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+