कोहली, गेल, डिविलियर्स आरसीबी में बरकरार, विटोरी बने मुख्य कोच
बैंगलोर | आईपीएल के आगामी सत्र के लिए रॉयल चैलेंजर बैंगलोर टीम ने अपने तीन प्रमुख खिलाड़ी विराट कोहली, क्रिस गेल और अब्राहम डिविलयर्स को बरकरार रखा है। आरसीबी ने न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर डेनियल विटोरी को अपना मुख्य कोच और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।
आईपीएल-7 के लिए रिटेंशन (खिलाड़ियों को अपने पास रखने) की अंतिम तिथि 10 जनवरी है।
कोहली ने एक वक्तव्य में कहा, "आरसीबी द्वारा मुझे टीम में बरकरार रखे जाने से मैं खुश हूं और खुद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। बेंगलूरू वास्तव में मेरा दूसरा घर है। मैं विटोरी के साथ जहां आगे की रणनीति पर काम करने पर विचार कर रहा हूं वहीं डोनाल्ड के अनुभव से हमें निश्चित तौर पर काफी कुछ सीखने को मिलेगा।"
गेल ने कहा, "यह घर वापसी की तरह है। मैं बहुत खुश हूं, तथा आईपीएल में मिले स्नेह और लगाव को फिर से महसूस करना चाहता हूं। बेंगलूरू मैं आ रहा हूं। ट्रेंट वुडहिल को बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच बनाया गया है। इससे अब सुनिश्चित हो गया है कि गेल बैंगलौर की तरफ से ही छक्के लगाते रहेंगे।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Read in English: RCB retain Kohli, Gayle, De Villiers
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
