वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स ने गौतम गंभीर और सुनील नारायण को रिटेन किया है। एनडीटीवी से बातचीत में सहवाग ने कहा कि वह उन दिनों की याद करते हैं जब वह गंभीर के साथ ओपनिंग करते थे। सहवाग ने कहा कि हम दोनों ही दिल्ली के हैं, एक दूसरे की काफी इज्जत करते हैं, मैदान के बाहर भी काफी वक्त एक साथ गुजारते हैं।
यह पूछने पर कि वह किस टीम से खेलना चाहते हैं, सहवाग ने कहा कि मेरा नाम ऑक्शन में है, जिस टीम से मुझे खेलने का मौका मिलेगा, वहीं मैं अपनी सेवाएं दूंगा। उन्होने उम्मीद जताई कि वह सन्यास के पहले टीम इंडिया में वापसी जरूर करेंगे। सहवाग ने 104 टेस्ट में 23 शतक और 32 अर्द्धशतकों सहित 8,586 रन बनाये हैं, जबकि 251 वनडे मैचों में 15 शतक और 38 अर्द्धशतकों की मदद से 8,273 रन बनाये हैं।
वीरेंद्र सहवाग आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई घरेलू टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन क बाहर टीम से बाहर किये गये थे।