Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हनी ट्रैप से बचाने के लिए BCCI का नया कदम, प्लयर्स को मुहैया करायी जा सकती हैं हसीनाएं

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। हर सीजन की तरह इस बार भी आईपीएल का दामन दागदार ना हो और ना ही कोई इसे 'इंडियन पाप लीग' या फिर 'इंडियन पियक्‍कड़ लीग' कह सके इसके लिए बीसीसीआई ने एक ऐसा कदम उठाया है जिससे सब हैरान हो जाएंगे। प्लेयर्स को फिक्सिंग से बचाने के लिए बीसीसीआई ने उन्हें महिला मित्र मुहैया कराने का मन बना लिया है।


बीसीसीआई ने इसके पीछे तर्क दिया है कि सट्टेबजा महिला फैन (हनी ट्रैप) के जरिए ही प्लेयर्स को फिक्सिंग के मकड़जाल में लपेटते हैं और ऐसा कर उन्हें इस मकड़जाल से बचाया जा सकता है। हालांकि बीसीसीआई के इस कदम पर विवाद होना तय है। बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने आईपीएल टीमों के तमाम दिग्गज खिलाड़ियों (खासकर युवा खिलाड़ी) के साथ मीटिंग की और उन्हें बाकायदा यह भी समझाया कि सट्टेबाज किस तरह से उन्हें फिक्सिंग के जाल में फंसाते हैं।

पढ़ें: स्‍टेडियम से बाहर निकल अय्याशी के अड्डे तक पहुंचा आईपीएल

आपको बताते चलें कि आईपीएल के इस सीजन में भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाडि़यों से फिक्सिंग के लिए संपर्क संपर्क साधा गया था। बीसीसीआई ने उस प्लेयर के नाम का खुलासा करने से मना कर दिया है। आईपीएल टीम से जुड़े एक बड़े अधिकारी से जब अखबार मेल टुडे की तरफ से पूछा गया कि इस बार खिलाड़ियों को फिक्सिंग के साये से कैसे बचाया जाएगा?

तो उन्होंने जवाब दिया कि ''खिलाड़ियों को बताया गया है कि उन्हें किस तरह से 'हनीट्रैप' में फंसाया जाता है। उन्हें यकीन दिलाया जाता है कि वो बहुत स्मार्ट हैं और फिर उन्हें इस मायाजाल में फंसाया जाता है। ऐसा हममें से किसी के साथ भी हो सकता है। इस तरह से फैन की तरह खिलाड़ियों से जुड़ने के बाद वो खिलाड़ियों से पर्सनल हो जाती हैं।''

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+