नयी दिल्ली। आईपीएल के आज के मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। श्रेयस अय्यर की धमाकेदार बैटिंग की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने चेन्नई को 6 विकेट से हरा दिया।
जाहिर खान की धारदार गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई की पूरी टीम सिर्फ 120 रन ही बना पाई। श्रेयस की 49 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली। दिल्ली ने महज 16.4 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट पूरा कर लिया। आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी 32 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने 70 रन बनाए जिसमें 10 चौकों और 1 छक्के शामिल थे।
जहीर खा ने 9 रन देकर 2 विकेट झटके तो वहीं एल्बी मोर्कल ने 21 रन देकर 2 विकेट लिए। सुपरकिंग्स को 6 विकेट पर 120 रन बनाए। प्ले ऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके दिल्ली ने इसके साथ ही नौ अप्रैल को चेन्नई में सुपरकिंग्स के खिलाफ एक रन की हार का बदला भी चुका लिया। डेयरडेविल्स 13 मैचों में 10 अंक के साथ 7वें स्थान पर है जबकि सुपरकिंग्स 13 मैचों में 16 अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार है।