क्या सारे विवादों को भूलाकर शांति से खेल पायेंगे युवी-माही?
चेन्नई। आज आईपीएल 8 का रोचक और कड़ा मुकाबला होने जा रहा है। आज चेन्नई और दिल्ली के बीच मुकाबला है। जहां दोनों टीमें जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी वहीं दूसरी ओर लंबे वक्त के बाद महेन्द्र सिंह धोनी और युवराज सिंह आमने-सामने होंगे।
हाल ही में विश्वकप की टीम में युवी को ना लिये जाने का जिम्मेदार धोनी को युवी के पापा योगराज सिंह ने ठहराया है और लगातार उन्होंने धोनी को कोसते हुए कहा है कि एक दिन धोनी सड़क पर भीख मांगेगा। हालांकि युवराज सिंह ने हर बार अपने पापा के बयान से खुद को दूर रखा है बावजूद इसके आज के मैच में दोनों पर ही लोगों की निगाहें होगी। दोनों ही के ऊपर आज अपनी-अपनी टीमों को लेकर जीत का दवाब होगा।
मेरे पिता जी के बयान से मेरा-कोई लेना-देना नहीं- युवराज सिंह
हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सत्र में बेहद खराब प्रदर्शन करते हुए सबसे निचले पायदान पर रहने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के नवनियुक्त कप्तान ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने भरोसा जताया है कि इस बार टीम में शामिल किए गए युवराज सिंह अहम मौकों पर टीम को जीत दिलाने में कामयाब होंगे।
देखें: विनय ने तोड़ा गंभीर का बल्ला, युवराज ने उड़ाया मजाक
गौरतलब है कि युवराज सिंह लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं। इसके बावजूद वह लगातार दूसरी बार आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में हासिल किया।
मैं मीडियाकर्मी होता तो धोनी को तमाचा रसीद कर देता
देखते हैं कि आज के मैच में युवी का बल्ला चलता है कि नहीं क्योंकि अगर नहीं चला तो टीम इंडिया में उन्हें ना लेने वाला फैसला धोनी का सही हो जायेगा और अगर बल्ला चलता है तो वो अपने पापा की बात को पूरी तरह से सही कर देंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
