नयी दिल्ली। आईपीएल मैच के आज के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली है तो वहीं ये पंजाब की लगातार 7वीं हार है।
कप्तान डेविड वार्नर के धमाकेदार अर्धशतक के बाद मोइजेस हेनरिक्स की धारदार गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 रनों से पंजाब को हरा दिया। इस तीसरी जीत के साथ सनराइजर्स की प्ले आफ में जगह बनाने की उम्मीद जग गई है।
सनराइजर्स ने 5 विकेट पर 185 रन बनाए, लेकिन कसी हुई गेंदबाजकी बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब को 7 विकेट पर 180 रन पर रोक दिया। सनराइजर्स से मिले 186 रनों के लक्ष्य के जवाब में किंग्स इलेवन डेविड मिलर की नाबाद 89 रनों की आतिशी पारी के बावजूद निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 180 रन ही बना सके।
इस जीत के साथ सनराइजर्स ने 12 मैचों से 14 अंक हासिल कर अंक तालिका में फिर से शीर्ष चार में जगह बना ली और प्लेऑफ में प्रवेश करने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा।