कोलकाता। ईडन्स गार्डन में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध मुंबई इंडियंस ने खिताबी जीत दर्ज की। वैसे हमें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि वनइंडिया के ज्योतिष पंडित अनुज के शुक्ल की एक और भविष्यवाणी सच हुई है। फाइनल मैच में मुंबई ने चेन्नई को 41 रनों से करारी शिकस्त दी। []
चेन्नई की शुरुआत खराब रही। शुुरआती बल्लेबाजों के आउट होने के बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और 20 ओवर में 8 विकेट पर कुल 161 रन ही बना सकी। ओपनिंग बल्लेबाज माइक हस्सी 4 रन बनाकर आउट हो गये। हालांकि ओपनर ड्वान स्मिथ ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 48 गेंदों पर 57 रन बनाये। उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का जड़ा।
स्मिथ के जाते ही चेन्नई के बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन का रास्ता पकड़ने लगे। सुरेश रैना 19 गेंदों पर 28 रन बना सके। रैना ने 3 चौके 1 छक्का जड़ा।
ड्वान ब्रावो से बहुत उम्मीदें थीं। आते ही एक छक्का लगाकर उस उम्मीद में घी भी डाला, लेकिन कुछ ही मिनटों में 6 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गये।
कप्तान धोनी भी नहीं चले। उन्होंने 13 गेंदों पर 18 रन बनाये। धोनी को लसिथ मलिंगा ने बोल्ड मारा। उन्होंने 1 चौका, 1 छक्का जड़ा। फैफ ड्यू प्लासिस 3 गेंदों पर 1 रन बनाकर विनय कुमार का शिकार हुए।
कप्तान रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत करते हुए 26 गेंदों पर 50 रन बनाये। रोहित ने 6 चौके और 2 छक्के लगाये। वहीं लेंडल सिम्मन्स ने 45 गेंदों पर 68 रन बनाये। सिम्मन्स ने 8 चौके और 3 छक्के जड़े।