IPL 8: KKR की हैदराबाद पर शानदार जीत, नबंर 3 पर पहुंचा
नयी दिल्ली। आईपीएल मुकाबले में आज के मैच में कोलकाता नाइड राइडर्स ने घरेलु मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद को करारी शिकस्त देकर तालिका में अपना तीसरा स्थान बना लिया है। कोलकाता ने हैदारबाद को 35 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की।
तेज गेंदबाज उमेश यादव ने पहले ही ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद के दो अहम विकेट चटकाकर उनपर दबाव बना दिया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 167 रन बनाए थे, लेकिन लक्ष्य का सामना करने मैदान में उतरी हैदराबाद की टीम शुरु से ही लड़खड़ाई दिखी।
हैदराबाद की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। मोइजेस हेनरिक्स ने 41 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक न सकाष इस जीत के बाद गत चैम्पियन केकेआर 10 मैचों में 11 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है जबकि हैदराबाद नौ मैचों में आठ अंक के साथ छठे स्थान पर है।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
