अब हल्के बल्ले से खेलेंगे चेन्नई के कैप्टन मिस्टर धोनी
नई दिल्ली। इन दिनों इंडिया का त्योहार यानी कि आईपीएल अपने पूरे शबाब पर है। अपने जिस रोमांच के लिए यह टूर्नामेंट जाना चाहता वो रोमांच अब लोगों के इस मैच में मिलने लगा है और उम्मीद है कि यह रोमांच आने वाले दिनों में और भी बढ़ जायेगा क्योंकि खबर आयी है कि अब आईपीएल के खिलाड़ी हल्के बल्लों से मैदान में उतरेंगे क्योंकि हल्के बल्लों से चौके-छक्के मारने में ज्यादा आसानी होती है।
अपने बल्ले को हल्ला करवाने वालों में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान मिस्टर महेन्द्र सिंह धोनी भी शामिल हैं। इस बात की जानकारी बंगलुरु में रहने वाले 'बैट डॉक्टर' राम भंडारी ने मीडिया को दी है। उन्होंने कहा कि धोनी समेत कई खिलाड़ियों ने अपने बैट ब्लेड उनके पास भेजे हैं और इसे बेहतर और बैलेंस्ड बनाने के लिए कहा है। धोनी ने तो अपने बल्ले को 60 ग्राम तक कम करने की बात की है।
सचिन के एक ट्विट ने 8.5 मिलियन ट्विटर फैंस को किया कन्फ्यूज
भंडारी के मुताबिक धोनी के बल्ले का वजन 1,250 ग्राम है और उन्होंने अब इसका वजन 1,190 से 1,200 ग्राम कर देने की बात कही है।अगर वाकई में धोनी का बल्ला हल्का होता है तो आपको हो सकता है बहुत जल्द आईपीएल में आपको धोनी का फेमस हेलिकॉफ्टर शॉट देखने को मिले जिसे कि विश्वकप में सबने बहुत मिस किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
