IPL 2015: राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 26 रनों से हराया
नयी दिल्ली। आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पंजाब की टीम को हराकर अपनी पहली जीत हासिल कर ली। जेम्स फाकनर के आलराउंड खेल और बेहतरीन फिल्डिंग की बदौलत राजस्थान की टीम क ये जीत बड़ी आसानी से मिल गई।
जेम्स फाकनर की बदौलत रास्थान की टीम ने पिछले साल के उप विजेता किंग्स इलेवन पंजाब को 26 रन से पराजित किया। फाकनर ने डेथ ओवरों में 33 गेंद पर 2 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 46 रन बनाये। इतना ही नहीं फाकनर ने गेंदबाजी में भी अपना जौहर दिखाया और 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिये।
देखें पूरा स्कोर कार्ड
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिये उतरे राजस्थान रॉय्लस ने शुरुआती झटकों से उबरकर 7 विकेट पर 162 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। चोटिल शेन वाटसन की जगह कप्तानी कर रहे स्टीवन स्मिथ ने 33 रन का योगदान दिया। जबकि पंजाब की तरफ से अनुरीत सिंह ने 23 रन देकर तीन विकेट लिये।
वहीं 162 रनों की पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 8 विकेट पर 136 रन ही बना पायी। उसके चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने सर्वाधिक 37 रन बनाये। किंग्स इलेवन ने पारी की पहली गेंद पर वीरेंद्र सहवाग का विकेट गंवा दिया। वो शून्य पर आउट हो गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
