बेंगलुरू|। अंपायर से भिड़ने के बाद विराट कोहली फिर से सुर्खियों में हैं, वजह है अनुष्का शर्मा। रविवार को अनुष्का शर्मा, विराट कोहली की टीम को चीयर करने बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची थीं लेकिन उनकी यह मेहनत काम नहीं आयी क्योंकि बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया।
लेकिन आरसीबी के कैप्टन विराट कोहली ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और वो ड्रेसिंग रूम के पास अनु्ष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आयें और जो दर्शक मैच रद्द हो जाने के कारण निराश हुए थे उनके चेहरे पर लव-बर्ड्स को यूं मुस्कुराते हुए देख मधुर मुस्कान खिल उठी। विराट-अनुष्का दोनों ही बात करते और हंसते हुए कैमरे में कैद हुए, दोनों साथ में काफी खुश और संतुलित नजर आ रहे थे।
More Pics of @imVkohli & @AnushkaSharma at the Chinnasamy Stadium Today #RCBvsDD pic.twitter.com/OmuMG6om0p
— Cricmates (@Cricmates) May 17, 2015 आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया आईपीएल-8 का 55वां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। मैच रद्द होने की स्थिति में मिले एक अंक के बाद रॉयल चैलेंजर्स टीम 16 अंक हासिल कर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है।
. @imVkohli & @AnushkaSharma Having a Chat at the Chinnasamy Stadium Today #RCBvsDD pic.twitter.com/u7beX48k6A
— Cricmates (@Cricmates) May 17, 2015 रॉयल चैलेंजर्स के सामने जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य था लेकिन वे अभी सात गेंद ही खेल पाए थे कि बारिशके कारण खेल रोकना पड़ा और लगातार हो रही बारिश के कारण अंतत: मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। लेकिन जिस समय विराट कोहली ने अनुष्का से बात की उस समय तक मैच चल रहा था।