नयी दिल्ली। आईपीएल मुकाबले के 33वें मैच में बारिश बाधा बन गई है। बारिश की वजह से मैच शुरु होने में देरी हो रही है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया, लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही बारिश तेज हो गयी और मैच बाधित हो गया।
बारिश की वजह से मैच 10-10 ओवर का कर दिया गया है। बेंगलुरु के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर एक ओवर में 8 रन बना लिए हैं। रॉबिन उथप्पा और गौतम गंभीर क्रीज पर हैं।
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेला गया मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गया था। रॉयल चैलेंजर्स अब तक अपने घरेलू मैदान जीत का इंतजार कर रही है।