मुंबई। एक बार फिर से शाहरूख खान के चाहने वाले निराश होंगे क्योंकि गुरूवार को होने वाले केकेआर के मैच को चीयर करने के लिए किंग खान यानी कि शाहरूख खान वानखेड़े स्टेडियम नहीं जा पायेंगे क्योंकि एमसीए ने शाहरूख खान को वानखेड़े स्टेडियम के लिए प्रतिबंधित कर रखा है।
आपको बता दें कि आगामी गुरूवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और शाहरूख की टीम केकेआर के बीच मुकाबला होने वाला है। आपको बता दें कि शाहरूख खान पर साल 2012 में वानखेड़े स्टेडियम के लिए पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया था।
गौरतलब है कि 16 मई 2012 को आईपीएल मैच के दौरान सुपर स्टार शाहरूख खान ने स्टेडियम के एक सुरक्षाकर्मी और एमसीए के अधिकारियों के साथ बदसलूकी की थी जिसके बाद उन्हें स्टेडियम के परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।