कोहली और गेल के आगे सब फेल, बैंगलोर ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

हैदराबाद। कल हैदराबाद में हुए आईपीएल मुकाबले के 52वें मैच में बारिश बार-बार बाधा डालती रही। रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से मैच को 11 ओवरों कर कर दिया गया, लेकिन हैदारबाद की पारी खत्म होते-होते फिर से बारिश शुरु हो गई।

बारिश के बावजूद क्रिस गेल और विराट कोहली ने अपने तूफानी पारी से रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को शानदार जीत दिला दी। बारिश से बाधित मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को डकवर्थ लुइस पद्धति से छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बैंगलोर की आईपीएल के प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखीं।

हैदारबाद की ओर से हेनरिक्स ने 22 गेंदों पर 57 रन बनाए थे, लेकिन गेल और विराट के तूफानी पारी ने इस पर पानी फेर दिया। पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाला सनराइजर्स ने निर्धारित 11 ओवरों तीन विकेट पर 135 रन बनाए, लेकिन सनराइजर्स की पारी का जब आखिरी ओवर चल रहा था, तभी बारिश आने लगी। अंपायरों ने आरसीबी के खिलाड़ियों की नाराजगी के बावजूद पारी पूरी करवायी। लेकिन बाद में डकवर्थ लुइस के तहत बैंगलोर को इस मैच में जीत हासिल हो गई। आरसीबी की यह 13 मैच में सातवीं जीत है, जिससे उसके 15 अंक हो गये हैं। सनराइजर्स के 13 मैच में 14 अंक हैं।

Story first published: Saturday, May 16, 2015, 10:50 [IST]
Other articles published on May 16, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+