Pics: तो इन कारणों से बने विराट कोहली आईपीएल 8 के स्टाइलिश क्रिकेटर..
बैंगलुरू। इन दिनों क्रिकेट का मैदान हो या एड जगत हर जगह विराट कोहली का जलवा है। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि युवा हों या जवान या फिर बच्चे, सबकी जुबान पर केवल उन्हीं की बातें हैं और उन्हीं का जिक्र। इसलिए ही दिल्ली के 26 साल के बांके छोरे विराट कोहली को आईपीएल 8 का सबसे स्टाइलिश क्रिकेटर.. चुना गया है।
Pics: बेंगलुरू-दिल्ली का मैच रद्द लेकिन विराट ने बिताया अनुष्का संग क्वालिटी टाइम
जी हां .. स्टाइलिश क्रिकेटर..यह बात सामने आयी है मैसेंजिंग प्लेटफॉर्म ऐप निम्बज के 'पल्स ऑफ द नेशन' सर्वे में। जिसमें सबसे ज्यादा लोगों ने (47 प्रतिशत वोट) विराट कोहली को स्टाइलिश कहा। इस सर्वे में देश के 23 हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया।
क्या बात है.. 2.97 करोड़ की फास्टेस्ट ऑडी कार के मालिक बने विराट
लोगों को विराट की हर अदा काफी अच्छी लगती है, उनका रन बनाना, अपनी खुशी शेयर करना, उनका पहनावा, उनकी हेयर स्टाइल.. हर चीज लोगों को आकर्षित करती है। मालूम हो कि आरसीबी के कैप्टन विराट कोहली ने आईपीएल 8 में अब तक 481 रन बनाए हैं और उनकी टीम 14 मैचों में 16 अंक के साथ प्ले ऑफ में जगह बना चुकी है।
आईये जानते हैं कि विराट कोहली की वो कौन सी बातें हैं जिनके कारण वो लोगों को स्टाइलिश क्रिकेटर.. लगते हैं..

आक्रामक खेल
विराट कोहली एक बेहतरीन प्लेयर हैं, इसमें किसी को शक नहीं। उनका आक्रामक खेलना ही लोगों को भाता है, इसलिए जब कोहली क्रिज पर होते हैं तो लोगों को ताबड़तोड़ रनों की उम्मीद होती है।

कोहली का रियेक्शन
भले ही कोहली का रियेक्शन उनके लिए कभी-कभी मुसीबत खड़ा कर देता है लेकिन लोगों को उनका रियेक्शन देना काफी पसंद है, सर्वे में लोगों ने कहा कि विराट भले ही गुस्सा हो जाते हैं लेकिन उनका गु्स्सा हमेशा गलत नहीं होता, इसलिए हमें वो पसंद आते हैं और रियेक्शन में भी एक स्टाइल दिखता है।

कोहली की हेयर स्टाइल
सर्वे में ज्यादातर लड़कियों को विराट कोहली की हेयर स्टाइल काफी भाती है, सर्वे में लड़कियों ने कोहली की स्टाइल को कूल कहा।

कोहली की मस्ती
कोहली की मस्ती में भी एक स्टाइल है, चाहे गेल हों या युवराज, मैदान के भीतर वो कई बार साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते, डांस करते देखे जाते हैं, उनकी यह अदा भी लोगों का दिल चुरा जाती है।

मैदान के अंदर भी और मैदान के बाहर भी विराट
हालिया दिनों में विराट कोहली मैदान के बाहर भी काफी एक्टिव देखा गया जैसे कि वो कभी स्पोर्टस कार चलाते दिल्ली की सड़कों पर दिखे तो कभी महिलाओं के हक की बात करने वाली वीडियो फिल्म में दिखायी दिये। अपनी प्रेमिका अनुष्का के लिए किसी से भी भिड़ जाने की आदत भी उन्हें लोगों के दिल के करीब ले गई है इसलिए विराट कोहली आईपीएल 8 के सबसे हिट और चर्चित प्लेयर बन गये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications