Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Happy Birthday Prithvi Shaw: 18 साल का खिलाड़ी जो सचिन से बराबरी कर रहा है

मुंबई। आज भारत के उभरते युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ का जन्मदिन है। वे 18 साल के हो गए हैं। इतनी कम उम्र में शॉ ने बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया है। मुंबई के इस युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट फैंस को अपना मुरीद बनाया है। भारतीय क्रिकेट को उनसे बड़े कमाल की उम्मीद है। मुंबई की रणजी टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मात्र 5 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैचों में 4 शतक लगाए हैं। कहा जाता है कि शॉ जिस तरह से क्रिकेट खेल रहे हैं वे क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर रिकॉर्ड को तड़ेंगे। हालांकि कम उम्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उनसे ऊपर मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन तेंदुलकर ने 18 साल से पहले 8 फर्स्ट क्लास शतक बनाए थे।

पृथ्वी शॉ जल्द टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं

पृथ्वी शॉ जल्द टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पूर्व सिलेक्टर दिलीप वेंगसरकर ने हाल में कहा था कि पृथ्वी शॉ जल्द टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं। पृथ्वी ने इसी साल रणजी ट्रॉफी और दिलीप ट्रॉफी में डेब्यू किया था। दोनों ही मुकाबलों में उन्होंने शतक जड़ा था। रणजी ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से खेलते हुए उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ एक बार उन्होंने 123 और एक बार 120 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। पृथ्वी शॉ ने बोर्ड प्रेसिडेंट के लिए खेलते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 66 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद कीवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने शॉ की जमकर तारीफ की थी।

330 गेंद पर 546 रन बनाए

330 गेंद पर 546 रन बनाए

बता दें कि पृथ्वी शॉ तब लाइमलाइट में आए जब उन्होंने मुम्बई में स्कूल मैच के दौरान 330 गेंद पर 546 रन बनाए थे। शॉ का यह स्कोर क्रिकेट का तीसरा सर्वोच्च स्कोर रिकार्ड किया गया।

एक नजर पृथ्वी शॉ के करियर पर

एक नजर पृथ्वी शॉ के करियर पर

शॉ ने 5 प्रथम श्रेणी मैचों की 10 पारियों में 703 रन बनाए हैं। जिसमें 4 शतक व 1 अर्धशतक भी शामिल है। शॉ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 70.30 के औसत व 73.76 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं। यही नहीं उन्होंने 99 चौके व 4 छक्के भी लगाए हैं। वहीं अगर लिस्ट-ए करियर की बात करें तो शॉ ने अब तक 6 मैचों की 6 पारियों में केवल 71 रन बनाए हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+