For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2016: गंभीर पर अनुशासनहीनता तो कोहली पर 24 लाख का जुर्माना

नयी दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने अतिउत्साहित होकर मैच में जीत के बाद कुर्सी को लात मारकर गिरा दिया था, लेकिन अब उन्हें अपने इस अति उत्साह का हर्जाना भरना पड़ेगा। गंभीर पर कुर्सी को लात मारने के आरोप में मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। जबकि रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरु के कप्तान विराट कोहली को धीमी ओवर के कारण उनपर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Video: जीत की खुशी में गंभीर हुए आक्रामक, कुर्सी फेंककर विवादों में फंसे

आईपीएल की विज्ञप्ति के मुताबिक गौतम गंभीर ने बैंगलुरु के खिलाफ खेले गए मैच में आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन किया। जिसकी वजह से उनपर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। जबकि कोहली को धीमी ओवरगति के कारण जुर्माना भरना पड़ेगा। आपको बता दें कि कोहली अब तक 36 लाख रुपए जुर्माने के तौर पर भर चुके हैं। इससे पहले भी उनपर स्लो एवर के कारण ही 12 लाख का जुर्माना लगाया जा चुका है।

आईपीएल ने इस बार कोहली पर 24 लाख रुपये और टीम के बाकी सदस्यों पर छह-छह लाख या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। आपको बता दें कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान जीत का चौका लगते ही कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने कुर्सी को लात मारकर गिरा दिया था। जिसे लेकर कमेंटेटर ने भी कहा था कि ये गंभीर क्या कर रहे हैं। लोगों ने भी गंभीर के इस एक्शन के लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+