IPL 9: तो मलिंगा के कारण बुमराह बनेंगे हीरो?
कोलकाता। आईपीएल मैच का नशा इस समय लोगों के सिर चढ़ गया है, हर कोई अपनी-अपनी टीम को जीताने में लगा है। काफी लोगों की फेवरेट मुंबई इंडियंस की शुरूआत हालांकि इस मैच में सही नहीं रही है बावजूद इसके टीम के कैप्टन रोहित शर्मा को लगता है वो जबरदस्त वापसी करेंगे।
'तस्कीन-सनी को बैन करने वाले बुमराह को भी बैन करो'
आज कोलकाता से मुंबई की टीम भिड़ेगी, इस मैच से ठीक पहले टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेसवार्ता में अपनी टीम की खूबियों और खामियों की बातें कीं। रोहित ने कहा कि हमारे पास अभी मलिंगा नहीं है लेकिन हमारे पास जसप्रीत बुमराह है जो कि मैच में तुरूप के पत्ते साबित हो सकते हैं। बुमराह पूरी तरह से फार्म में हैं और मुझे लगता है कि वो मलिंगा की अनुपस्थिति में हीरो साबित हो सकते हैं।
मालूम हो मलिंगा इस समय फिट नहीं हैं इस कारण वो आज का मैच नहीं खेल पायेंगे। आपको बता दें कि मुंबई को अपने पहले मैच में नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ नौ विकेट की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
