INDvNZ: मिताली, वेदा समेत इन बेटियों ने बनाए कई रिकॉर्ड
डर्बी। इंग्लैंड में जारी आईसीसी महिला विश्वकप में भारतीय टीम ने वर्चुअल क्वॉर्टरफाइनल में न्यूजीलैंड 186 रनों से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। महिला विश्व कप 2017 के 27वें मैच में 186 रनों से हराते हुए सेमीफाइनल में तीसरे नंबर की टीम के तौर पर प्रवेश किया है।
टीम इंडिया की इस बड़ी जीत में मिताली राज के शतक (109) और राजेश्वरी के पांच विकेट ने बड़ा योगदान दिया। इस मैच में कप्तान मिताली राज के साथ अन्य खिलाड़ियो ने कई बड़े और बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किए।
1. महिला विश्व कप में यह मिताली का पांचवां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड है। उन्होंने अपने वनडे करियर का छठा शतक जड़ा था। इसके साथ ही वह विश्व कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के मामले में दुनिया में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। आपको बता दें कि महिला वनडे क्रिकेट में पहले नंबर पर सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाली खिलाड़ी स्टेफी टेलर हैं जिनके नाम 20 अवॉर्ड हैं वहीं मिताली राज के नाम 19 अवॉर्ड हैं।
2. अगर खिलाड़ियों के अलावा पूरी टीम की बात करें तो ये टीम ने भी एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। भारत ने न्यूजीलैंड को 186 रनों से अंतर से हराया। महिला विश्व कप में टीम इंडिया की यह रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। आपको बता दें कि इसके पहले टीम इंडिया ने साल 2000 महिला विश्व कप में नीदरलैंड को 154 रनों से और श्रीलंका को 141 रनों से हराया था।
3. दुनिया की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज झूलन गोस्वामी के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी न्यूजीलैंड के खिलाफ एक विकेट लेने के साथ ही महिला विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गईं। झूलन के नाम अब 31 विकेट हैं। वह डियाना इलजी (31 विकेट) के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं।
4- महिला विश्व कप के इतिहास में यह पहली बार भारतीय गेंदबाजों ने दो-दो फिफर (5 विकेट) लिए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ डर्बी में खेले गए मैच में एकता बिष्ट ने 18 रन देकर 5 विकेट लिए थे वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ राजेश्वरी गायकवाड़ ने 15 रन देकर 5 विकेट झटके।
5- वेदा कृष्णमूर्ति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 34 गेंदों में अर्धशतक लगाया। विश्व कप में किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे कम गेंदों में लगाया गया अर्धशतक था। आपको बता दें कि वेदा कृष्णमूर्ति ने तूफानी अंदाज में 45 गेंदों में 70 रन बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
