नयी दिल्ली (ब्यूरो)। टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 9 में एंट्री कर रही राजकोट फ्रेंचाइजी टीम 'गुजरात लायंस' के कप्तान चुने गए हैं। गुजरात लायंस में रवींद्र जडेजा, ब्रेंडन मैक्कलम, ड्वेन ब्रावो और जेम्स फॉकनर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। Video: सुरेश रैना का मस्त बेबी डांस, हंसते रह जायेंगे
उल्लेखनीय है कि चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर बैन के बाद जो दो नई टीमें आईपीएल में शामिल हुईं उनमें से एक राजकोट है और दूसरी पूणे। धोनी, अश्विन, रहाणे, स्मिथ और डुप्लेसी पुणे टीम का हिस्सा हैं। वहीं आईपीए में ऐसा पहली बार है जब रैना और धोनी अलग-अलग टीम से खेलेंगे।