पूर्व मंत्री की बेटी के साथ सुरेश रैना की फोटो फिर हुईं वायरल, जानिए क्या है सच्चाई?
नई दिल्ली। पिछले काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे धुरंधर बल्लेबाज सुरेश रैना की फोटो इन दिनों एक लड़की के साथ वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि रैना का इस लड़का से अफेयर था। फिटनेस को लेकर टीम से बाहर चल रहे रैना चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल अब एक बार फिर से बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ की फोटो पूर्णा पटेल नाम की लड़की के साथ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं।
#Love 😍 @ImRaina too had an affair with @impoornapatel before marriage with @_PriyankaCRaina
— Karan Arjun (@KaranArjunSm) October 12, 2017
Source: Dainik Bhaskar pic.twitter.com/D5iIvK0YBP

ये है वायरल फोटो के पीछे का सच
दरअसल पूर्णा पटेल हेवी इंडस्ट्रीज और पब्लिक एंटरप्राइजेज के पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रफुल्ल पटेल की सबसे छोटी बेटी हैं। सेलीब्रिटी स्टेटस होने के नाते पूर्णा पटेल अक्सर टीम इंडिया के खिलाड़ियो से मिलती रहती थी। यह नहीं ग्लैमर गर्ल पूर्णा पटेल महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की करीबी दोस्त भी्डी गए थे

दोनों की फोटो देख उस समय हर कोई चौंक गया था
पूर्णा 2008 में IPL से बतौर हॉस्पिटैलिटी मैनजर जुड़ी थीं। इसी दौरान कई क्रिकेटर्स से उनकी दोस्ती हुई। रैना के साथ वायरल हो रही पूर्णा पटेल की फोटो 2011 में वेस्टइंडीज दौरे से पहले की हैं। ये फोटो शिर्डी की हैं। रैना के साथ पूर्णा पटेल शिर्डी मंदिर में माथा टेंकने गए थे। हालांकि दोनों की फोटो देख उस समय हर कोई चौंक गया था। चर्चा होने लगी की रैना पूर्णा पटेल के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी कोई स्टेटमेंट नहीं दिया।

शादी कर चुके हैं रैना
अब सुरेश रैना, 2015 में अपने बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से शादी कर चुके हैं। उनकी एक प्यारी बेटी भी है।

धोनी की फिल्म में भी हो चुका है जिक्र
बता दें कि पूर्णा धोनी के परिवार के सबसे ज्यादा करीब रही हैं। धोनी की फिल्म में जिन लोगों का नाम दिखाया गया उसमें एक नाम पूर्णा पटेल का भी था। पूर्णा अक्सर धोनी की वाइफ साक्षी के साथ दिखती हैं। दोनों क्लोज फ्रेंड्स हैं।

पूर्णा धोनी के भी करीब हैं
पूर्णा धोनी के भी करीब हैं और उन्हें अपनी फैमिली की तरह मानती हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग पर भी वो मौजूद थीं। दरअसल आईपीएल के दौरान ही पूर्णा पटेल और साक्षी धोनी की दोस्ती हुई और जल्द ही दोनों क्लोज फ्रेंड्स बन गईं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
