For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डिविलियर्स ने कोहली को सलाह देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या थी इंग्लैंड के खिलाफ 4 प्वाइंट एडवाइस

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच आईपीएल से तुरंत पहले खेली गई टी20 सीरीज के पहले मैच में खाता खोल पाने में नाकाम रहने के बाद कप्तान विराट कोहली ने जबरदस्त वापसी करते हुए सीरीज में 3 नाबाद अर्धशतकीय पारियां खेलने का कारनामा किया था। सीरीज के बाद जब विराट कोहली से फॉर्म को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि मैच से पहले उन्होंने डिविलियर्स से बात की थी और बल्लेबाजी में कहां सुधार करने की जरूरत को लेकर पूछा था, जिसके जवाब में डिविलियर्स ने उन्हें 4 प्वाइंट एडवाइस थी जिससे वो फॉर्म में वापस लौट सके थे।

अब आईपीएल के दौरान जब यह दोनों खिलाड़ी एक साथ आरसीबी के लिये खेलते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं पर शुक्रवार को फ्रैंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें डिविलियर्स भारत-इंग्लैंड सीरीज के दौरान कोहली के साथ हुई अपनी बातचीत का जिक्र कर रहे हैं और उन्हें दी गई 4 प्वाइंट एडवाइस का खुलासा कर रहे हैं।

और पढ़ें: IPL 2021: प्री-पेड सिम कार्ड की तरह हैं संजू सैमसन, प्रज्ञान ओझा ने बताया पोस्ट पेड बनने का तरीका

उन्होंने कहा,'मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता क्योंकि यह थोड़ा सा शर्मिंदा करने जैसा है। मुझे लगता है कि उनसे बात करते हुए मैंने 4 अहम बातों का ध्यान रखने को कहा था। हमने मैच के अलावा भी कई चीजों के बारे में बात की और कुछ तकनीकी बातों को लेकर भी चर्चा की जो कि काफी बेसिक थी। मैं उन्हें यह बताने के लिये इंतजार कर रहा था कि पिछले कुछ महीनों में मैंने उनकी बल्लेबाजी में काफी दबाव महसूस किया है। यह दबाव उनके क्रीज पर रहने से लेकर पूरे मैच में देखने को मिलता है। मैंने जब उनका मैसेज देखा तो मैं काफी हैरान रह गया था और मुझे पता था कि उन्हें बस मुझसे कुछ बेसिक चीजें सुनने की दरकार है।'

गौरतलब है कि डिविलियर्स की सलाह कोहली को इस कदर भायी कि पहले मैच में जीरो पर आउट होने वाला बल्लेबाज सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये। कोहली ने अपनी इस फॉर्म को आईपीएल में भी बरकरार रखा है और लगातार दो पारियों में 33 रन बनाये हैंं।

और पढ़ें: IPL 2021: जयदेव उनादकट ने बताया पृथ्वी शॉ को आउट करने का राज, बताई क्या है कमजोरी

डिविलियर्स ने कोहली को जो 4 प्वाइंट एडवाइस दी थी उसमें उन्होंने कहा,' मैंने जो 4 प्वाइंट बताये थे उसमें गेंद को देखने, सिर सीधा रखने, गेंद को अपने पाले में आने देने और बॉडी लैंग्वेज और एटिट्यूड को लेकर चर्चा की। इसके बाद थोड़ा सा इन प्वाइंटस को विस्तार से समझाने की कोशिश की।'

Story first published: Friday, April 16, 2021, 17:47 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+