ऑस्ट्रेलिया की रोमांचक जीत
चैंपियंस ट्रॉफ़ी के तहत खेले गए एक रोमांचक वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दो विकेट से हरा दिया है.
इसके साथ ही भारत की प्रतियोगिता में बने रहने की उम्मीद ख़त्म हो गई है.
सेमीफ़ाइनल में अब ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला इंग्लैंड से होगा जबकि पाकिस्तान का मुकाबला न्यूज़ीलैंड से होगा.
सेंचुरियन में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए. मैच आख़िरी गेंद तक खिंचा और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ों ने आख़िरी गेंद पर विजयी रन लगाया.
कामरन अकमल और अफ़रीदी ने पाकिस्तानी पारी की शुरुआत की. अफ़रीदी 15 रन बनाकर ही आउट हो गए लेकिन अकमल ने 63 गेंदों में 44 रन बनाए और अच्छा आधार दिया.
इसके बाद मोहम्मद यूनिस और शोएब मलिक आए लेकिन कुछ ख़ास नहीं कर पाए. पर इसके बाद मोहम्मद यूसुफ़ और मिसबाह उल हक़ ने अच्छी साझेदारी की और स्कोर को सम्मानजनक स्तर तक पहुंचाया.
यूसुफ़ 45 और मिसबाह 41 रन बनाकर आउट हुए. पाकिस्तान ने कुल 205 रन बनाए.
ऑस्ट्रेलियाई पारी
ऑस्ट्रेलियाई पारी शुरु करने की ज़िम्मेदारी वॉटसन और पेन पर रही. वॉटसन उमर गुल की गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए तो पेन एलबीडब्ल्यू आउट हुए.
बाद में पोंटिंग और माइक हसी ने अच्छा प्रदर्शन किया. पोंटिंग ने 32 रनों का योगदान दिया तो हसी 64 के स्कोर पर नावेद की गेंद का शिकार हुए. ये ऑस्ट्रेलिया का पाँचवा विकेट था और स्कोर था 175 रन.
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के विकेट जल्दी जल्दी गिरने लगे और स्कोर में ख़ास बढ़ोतरी नहीं हुई. एक समय स्कोर था आठ विकेट के स्कोर पर 187 रन.
आख़िरी ओवरों में मामला नज़दीकी हो गया था और दारोमदार ब्रेट ली और हॉरिज़ की जोड़ी पर था. अंतिम ओवर में चार गेंदों में चार रन चाहिए थे. फ़ैसला आख़िरी गेंद पर हुआ. ऑस्ट्रेलिया को एक रन चाहिए थे और बल्लेबाज़ों ने लक्ष्य हासिल कर लिया.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
