For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली की बदौलत भारत मैच जीता

बांग्लादेश में चल रही त्रिकोणीय सिरीज़ में भारत ने मीरपुर वनडे मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हरा दिया है. बांग्लादेश ने भारत के सामने 248 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारत ने 43वें ओवर में हासिल कर लिया.

इसमें कोहली का 102 रनों का विराट स्कोर शामिल हैं. वे नाबाद रहे.

भारत ने बांग्लादेश के लक्ष्य का पीछा करते हुए ठीक-ठाक शुरुआत की. कार्तिक और गंभीर ने आते ही रन बनाने शुरु कर दिए.

12वें ओवर में कार्तिक शफ़ीउल इस्लाम की गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद 16वें ओवर में गंभीर नईम इस्लाम की गेंद का शिकार हुए. गंभीर ने 46 गेंदों में 41 रन बनाए.

इसके बाद विराट कोहली ने धुँआदार बल्लेबाज़ी शुरु की. हालांकि दूसरे छोर से उन्हें ज़्यादा समर्थन नहीं मिला. युवराज 24वें ओवर में 13 रन बना आउट हुए तो धोनी ने 32 रन बनाए.

कोहली अकेले अपने दम पर भारत को विजय की ओर ले गए. उन्होंने 95 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 102 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए.

भारत ने 42 गेंद रहते ही चार विकेट के नुकसान पर 247 का लक्ष्य हासिल कर लिया.

बांग्लादेश की पारी

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए. बांग्लादेश की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ही ओवर में उसका पहला विकेट इमरुल के रुप में गिरा. वे 17 रन बनाकर त्यागी की गेंद पर आउट हुए.

पहले करीब 25 ओवरों तक बांग्लादेश के बल्लेबाज़ संघर्ष करते रहे और विकेट जल्दी-जल्दी गिरे. मोहम्मद अशरुफ़ुल ने चार रन बनाए. एक समय 24 वें ओवर में बांग्लादेश के पाँच विकेट पर 95 रन ही बने थे.

इसके बाद शाकिब अल हसन ने स्थिति को संभाला और उनका साथ दिया महमूदउल्लाह ने. दोंने के बीच अच्छी साझेदारी हुई. शाकिब 85 रन बनाकर नेहरा की गेंद पर आउट हुए. महमूदउल्लाह 64 रन बनाकर नाबाद रहे.

बांग्लादेश की पूरी टीम 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाकर आउट हुई.

आशीष नेहरा को दो विकेट मिले जबकि त्यागी, श्रीसंत और युवराज सिंह को एक-एक विकेट मिला.

इस प्रतियोगिता के फ़ाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से होना है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+