बेंगलुरू। आईपीएल 11 के लिए जारी नीलामी के पहले दिन इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स, ऑस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, भारत के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन और मनीष पांडे पर फ्रेंचाइजीज ने जमकर धनवर्षा की। वहीं टी20 के सबसे बड़े खिलाड़ी क्रिस गेल, लसिथ मलिंगा को किसी ने नहीं खरीदा। इसके अलावा ईशांत शर्मा, मिशेल मैक्लेघन और जोए रूट जैसे खिलाड़ियों को कोई भी खरीददार नहीं मिला।
हालांकि पहले दिन की ही तरह दूसरे दिन भी कई चौंकाने वाली बोलियां लगी हैं। जी हां, भारत के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकत को राजस्थान रॉयल्स ने 11.5 करोड़ में खरीदकर सभी को चौंका दिया है। जयदेव के लिए बोला प्रक्रिया काफी देर तक चली लेकिन अंत में बाजी मारी दो साल बाद वापसी कर रही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने।
आईपीएल ऑक्शन के दूसरे दिन टीम इंडिया के घरेलू लेग स्पिनर्स के लिए बोली लगी जिसमें सबसे ज्यादा रकम कर्नाटक के ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम को मिल गई। गौतम को राजस्थान रॉयल्स ने 6 करोड़ 20 लाख रु. में खरीद लिया। गौतम अच्छी गेंदबाजी के साथ-साथ जबर्दस्त हिटिंग भी कर सकते हैं। टी20 में उनका स्ट्राइक रेट 159.79 है। जबकि गेंदबाजी की बात करें तो उनका इकॉनमी रेट महज 7.06 है।
Our first Royal on Day 2 of the #IPLAuction is a spin bowler with an Economy Rate of 7⃣.0⃣6⃣ and a Strike Rate of 1⃣6⃣0⃣!#PadhaaroSa @gowthamyadav88!
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) January 28, 2018
.
दूसरे दिन का पहला रॉयल!
स्पिन गेंदबाज़#AbBajegaDanka #IPL2018 #HallaBol pic.twitter.com/aawLMakKYT
टीम इंडिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी होने का तमगा हासिल किया। उनादकट का नाम जैसे ही सामने आया, उन्हें खरीदने के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच जंग छिड़ गई। दोनों बोली को 11 करोड़ तक ले गए, लेकिन जैसे ही लगा कि उनादकट को पंजाब की टीम खरीद लेगी तभी राजस्थान रॉयल्स ने 11.50 करोड़ की बोली लगा दी और सभी को चौंका दिया।
The Royals always spring a surprise!#PadhaaroSa @JUnadkat!
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) January 28, 2018
A hearty welcome to the Royals' Squad!
.
धुआंदार गेंदबाज जयदेव उनादकट अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे!
बजाओ डंका!
.#AbBajegaDanka #IPL2018 #HallaBol #IPLAuction pic.twitter.com/WPFabB5F6C