For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL नीलामीः महायुद्ध से पहले जानिए अपनी फेवरेट टीमों का हाल

IPL 2018: Details and previous records of IPL teams, Which is your Favorite one? | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। आईपीएल 11 की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। महामुकाबले से पहले सभी टीमें 27 और 28 जनवरी को अपनी बेस्ट टीम चुनेंगे। आपको बता दें कि 18 खिलाड़ियों को पहले ही रिटेन किया जा चुका है। अब बेंगलुरू में मेगा नीलामी होने जा रही है। हालांकि इससे पहले हम आपको आपकी फेवरेट टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स

चेन्नई सुपरकिंग्स

चेन्नई सुपरकिंग्स को अगर आईपीएल की सबसे पॉपुलर टीम कहा जाए तो गलत नहीं होगा। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी में चेन्नई ने सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की है। धोनी की अगुआई में सीएसके ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता है। चेन्नई दो साल के सस्पेंशन के बाद एक बार फिर से मैदान में वापसी कर रही है। उसने रिटेंशन में अपने तीन बड़े खिलाड़ी (महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा) को रिटेन कर लिया है। धोनी ने अश्विन को भी टीम में शामिल करने के संकेत दिए हैं।

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स

चेन्नई की तरह ही राजस्थान की टीम भी दो साल बाद वापसी कर रही है। राजस्थान ने केवल स्टीव स्मिथ को रिटेन किया है। कुल मिलाकर स्टीव स्मिथ राजस्थान की टीम की अगुआई करेंगे। राजस्थान ने 2008 में आईपीएल के पहले ही सीजन को जीता था। अब एक बार फिर से राजस्थान नए टैलेंट को अपने साथ जोड़ने के लिए तैयार है। बता दें कि राजस्थान को हमेशा से ही नए टैलेंट खोजने के लिए जाना जाता है।

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है। उसने रोहित शर्मा की कप्तानी में सबसे ज्यादा तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है और गत चैंपियन है। मुंबई इंडियंस की कमान जब से रोहित शर्मा के हाथों में आई है तब से उसने बुलंदियो को छुआ है। हालांकि पहले सचिन, जयसूर्या, मलिंगा और हरभजन जैसे दिग्गज स्टार मुंबई की शोभा बढ़ाते थे लेकिन उसने कभी खिताब नहीं जीता। रोहित शर्मा ने 2011 में फ्रेंचाइजी को ज्वाइन किया और 2013 में कप्तान बने और टीम को पहला खिताब जिताया। उसके बाद 2015 और 2017 में मुंबई को चैंपियन बनाने में रोहित शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या औऱ जसप्रीत बुमराह को रिटेन कर लिया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को स्टार वाली टीम कहा जाता है। लिमिटेड ओवर के इस खेल के बड़े दिग्गज इस टीम से जुड़े रहे हैं। विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल, शेन वॉटसन जैसे तूफानी बल्लेबाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू में रहे लेकिन अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत सकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को हमेशा टूर्नामेंट से पहले फेवरटे कहा जाता है लेकिन अंत तक वह टेबल के बॉटम में पहुंच जाती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने इस बार विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और सरफराज खान को रिटेन कर लिया है। अब देखना होगा कि क्या ये टीम इस बार अपने फैंस को कुछ दे पाएगी?

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स

शुरुआती संस्करणों में औसत प्रदर्शन के बाद कोलकाता की टीम ने दो बार खिताब विजेता होने के लिए लंबी दूरी तय की है। टीम को शुक्रिया अदा करना चाहिए कि दिल्ली के धाकड़ छोरे- गौतम गंभीर को, जिसने टीम को नई दिशा दी है। हालांकि इस बार केकेआर ने गौतम गंभीर को रिटेन नहीं किया है। अब देखना होगा कि 2018 के इस सीजन में केकेआर की बागडोर किसके हाथों में होती है। केकेआर ने दो कैरेबियन खिलाड़ियों (आंद्रे रसल और सुनील नरेन) को रिटेन किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद

डेक्कन चार्जर्स को समाप्त होने के बाद फ्रेंचाइजी 2013 में अस्तित्व में आई थी। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर 2016 में आईपीएल जीता। डेविड वार्नर और भुवनेश्वर कुमार टीम के अच्छे प्रदर्शन पीछे एक प्रमुख कारण रहे हैं और पिछले सीजन में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को शामिल करना भी एक अच्छा निवेश साबित हुआ। हालांकि, वे 2017 में खिताब का बचाव करने में असफल रहे। 2018 के लिए वार्नर और भुवनेश्वर बनाए रखने के बाद, हैदराबाद नीलामी में शिखर धवन, राशिद खान के लिए मैच (आरटीएम) कार्ड का इस्तेमाल कर सकता है।

किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब

आईपीएल के शुरुआती सीजन में युवराज सिंह, ब्रेट ली, एस श्रीसंत की उपस्थिति के कारण ट्रॉफी के लिए एक शीर्ष दावेदार माना जाता था। हालांकि, वे अपने पहले सीजन में से लेकर और आगामी सत्रों में लगातार अपने प्रशंसकों को निराश कर चुके हैं। लेकिन जॉर्ज बेली को कप्तान बनाने के बाद उनकी किस्मत 2014 में जरूर बदला। 2014 में वे फाइनल तक पहुंचे लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गए। ये पूरे इतिहास में उनका बेस्ट प्रदर्शन था। उसके बाद वे क्रमशः 2015, 2016 और 2017 में 8वें, 8वें और 5वें स्थान पर रहे। 2018 के लिए पंजाब ने केवल ऑलराउंडर अक्षर पटेल को रिटेन किया है।

दिल्ली डेयरडेविल्स

दिल्ली डेयरडेविल्स

पहले सीजन में वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, डेविड वार्नर जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण दिल्ली डेयरडेविल्स आईपीएल की पसंदीदा टीम थी। लेकिन ये बड़े नाम एक इकाई के रूप में टीम को सफलता दिलाने में विफल रहे और दिल्ली ने कभी भी वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई जैसा उनके फैंस चाहते थे। दिल्ली 2012 में आईपीएल के फाइनल में पहुंची लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गए। 2018 के लिए, डेयरडेविल्स ने श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और क्रिस मॉरिस को बरकरार रखा है और ऑस्ट्रेलियाई महान रिकी पोंटिंग को अपने बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया है। पहले मुंबई के कोच रहे पोंटिंग, मुख्य कोच पैडी अप्टन के साथ काम करेंगे। फ्रैंचाइजी को आशा है कि ये जोड़ी टीम के भाग्य को बदलने में कामयाब होगी।

Story first published: Thursday, January 25, 2018, 17:20 [IST]
Other articles published on Jan 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+