बेंगलुरू। आज आईपीएल 11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। इस साल 578 खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 360 (62 कैप्ड और 298 अनकैप्ड) भारतीय हैं। भारत और वर्ल्ड के टॉप 16 क्रिकेटरों को मार्की प्लेयर्स का दर्जा दिया गया है और उनका बेस प्राइज दो करोड़ रुपये है। पहले राउंड में मार्की प्लेयर की बोली लगी है। जिसमें क्रिस गेल को छोड़कर बाकी सभी प्लेयर्स अच्छी बोली में बिक चुके हैं।