IPL Auction 2018: 11 करोड़ में हैदराबाद के हुए मनीष पांडे, तीसरे राउंड में नहीं बिके ये दिग्गज

LIVE IPL Auction 2018: 578 players go under the hammer
नई दिल्ली। बेंगलुरू में आईपीएल की नीलामी चल रही है। आईपीएल ऑक्शन में तीसरे राउंड की बोली में भी कई दिग्गज खिलाड़ियों की जर्सी बदल गई है। जहां पहले राउंड में गेल जैसे दिग्गज खिलाड़ी को किसी ने नहीं खरीदा तो वहीं दूसरे राउंड में पहली बार आईपीएल में शामिल हुए जो रूट को किसी ने नहीं खरीदा और अब तीसरे राउंड मार्टिल गुप्टिल और हाशिम अमला जैसे प्लेयर्स को कोई खरीददार नहीं मिला। जानिए तीसरे राउंड में कौन सा दिग्गज किस टीम के साथ जुड़ा।
- 50 लाख की बेस प्राइस वाले करुण नायर पांच करोड़ 60 लाख में पंजाब ने खरीदा।
- के एल राहुल की कीमत बुहत ज्यादा लगी है। पंजाब की टीम ने 11 करोड़ रुपए में राहुल को खरीद लिया। आरसीबी ने राइट टू मैच इस्तेमाल नहीं किया।
- मुरली विजय में किसी दिलचस्पी नहीं दिखाई। मुरली विजय अनसोल्ड रहे।
- डेविड मिलर को तीन करोड़ रुपए में मुबई ने खरीदने की कोशिश की लेकिन पंजाब ने राइट टू मैच का इस्तेमाल करके उन्हें रिटेन कर लिया।
- छह करोड़ 20 लाख रुपए में पंजाब ने फिंच को खरीद लिया।
- आरसीबी ने तीन करोड़ 60 लाख रुपए में ब्रैंडन मैक्कुलम को खरीदा।
- जेसन रॉय में दिल्ली के अलावा किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। बेस प्राइस यानी 1.5 करोड़ रुपए में ही दिल्ली के हुए जेसन रॉय।
- 9 करोड़ 60 लाख रुपए में केकेआर ने क्रिस लिन को खरीद लिया है।
- हाशिम अमला अनसोल्ड रह गए हैं। किसे ने इन्हें नहीं खरीदा।
- मनीष पांडे को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा।
- मार्टिन गप्टिल अनसोल्ड रह गए।
VIVO #IPLAuction - Top Buys so far... pic.twitter.com/C9JH4ew0KE
— IndianPremierLeague (@IPL) January 27, 2018
Story first published: Saturday, January 27, 2018, 12:28 [IST]
Other articles published on Jan 27, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
