IPL नीलामी 2018: कोहली, गेल और डिविलियर्स को OUT करने वाला करोड़पति
नई दिल्ली। आईपीएल 2018 के पहले नीलामी में पंजाब के युवा तेज गेंदबाज संदीप शर्मा को तीन करोड़ रुपए की मोटी रकम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीद लिया। पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले इस गेंदबाज ने आईपीएल की नीलामी में कई राउंड की बोली के बाद ऊंची कीमत हासिल की।
पिछले साल पांच मई को खेले गए मुकाबले किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 19 रनों से हरा दिया था। पंजाब की जीत के हीरो अक्षर पटेल रहे, जिन्होंने 38 रन की अहम पारी खेलने के अलावा गेंदबाजी में भी तीन विकेट लिए।
लेकिन छुपा रुस्तम संदीप शर्मा साबित हुए थे।।।। संदीप शर्मा ने 22 रन देकर क्रिकेट की दुनिया के तीन सबसे बड़े बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था।।। संदीप शर्मा इसके साथ ही दुनिया के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक ही मैच में क्रिस गेल, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को आउट किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
