
नई दिल्ली। बेंगलुरू में आईपीएल की नीलामी चल रही है। जहां कई दिग्गज खिलाड़ी बिना बिके रह गए हैं तो वहीं युवा खिलाड़ियों ने फिर से एक बार नीलामी में अपना जलवा दिखा दिया है। आईपीएल-18 के लिए बोली में अब तक बेन स्टोक्स सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं। इस इंग्लिश ऑल राउंडर को राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। हालांकि पिछली बार (2017 आईपीएल में) स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने 14.5 करोड़ में खरीदा था। इस बार उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी। स्टोक्स को पिछले बार आईपीएल में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला था। आईपीएल-10 में उन्होंने 316 रन बनाए और 12 विकेट भी झटके थे।
अब तक बिके 5 सबसे महंगे
1. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड): 12.5 करोड़ रु. (राजस्थान रॉयल्स)
2. केएल राहुल (भारत): 11 करोड़ रु. (किंग्स इलेवन पंजाब)
2. मनीष पांडे (भारत) 11 करोड़ रु. (सनराइजर्स हैदराबाद)
3. क्रिस लिन (ऑस्ट्रेलिया): 9.6 करोड़ रु. (कोलकाता नाइट राइडर्स)
4. मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया): 9.4 करोड़ (कोलकाता नाइट राइडर्स)
5. ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया): 9 करोड़ (दिल्ली डेयरडेविल्स)
Biggest buys so far (in INR cr):
— Deepu Narayanan (@deeputalks) January 27, 2018
12.50 Stokes (RR)
11.00 Pandey (SRH)
11.00 KL Rahul (KXIP)
9.60 Lynn (KKR)
9.40 Starc (KKR)
9.00 Maxwell (DD)
7.80 Jadhav (CSK)
7.60 R Ashwin (KXIP)
7.40 Woakes (RCB)#IPLAuction