
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन की बोली में युवा विकेटकीपर संजू सैमसन ने तहलका मचा दिया। सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने 8 करोड़ में खरीदा है। हालांकि एक तरफ अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को भी बड़ी रकम मिली। कार्तिक को 7 करोड़ 40 लाख रु. में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीद लिया। वहीं विकेटकीपर रॉबिन उथप्पा को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 करोड़ 40 लाख रु. में खरीदा। मुंबई इंडियंस ने उथप्पा को बोली में जीता था लेकिन कोलकाता फ्रेंचाइजी ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करते हुए उन्हें अपनी ही टीम में बरकरार रखा। हालांकि विकेट कीपर की बोली में संजू सैमसन सबसे महंगे विकेट कीपर हैं। जबकि उनका बेस प्राइस 1 करोड़ था। संजू सैमसन के लिए कई फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई। मगर राजस्थान रॉयल्स ने आखिर में बाजी मारी।
मिशेल स्टार्क बने सबसे महंगे तेज गेंजबाज
बल्लेबाजों और विकेटकीपर के अलावा तेज गेंदबाजों ने भी जमकर पैसे बटोरे हैं। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को सबसे ज्यादा 5 करोड़ 40 लाख रु. कीमत मिली। कमिंस को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया। द.अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को भी 4 करोड़ 20 लाख रु. मिले।
रबाडा को उनकी पिछली फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर अपनी टीम में शामिल किया। मेश यादव को भी 4 करोड़ 20 लाख रु. की बड़ी कीमत मिली। उमेश यादव को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम में भी जगह मिली। मोहम्मद शमी को भी दिल्ली डेयरडेविल्स ने राइट टू मैच के तहत रीटेन किया। शमी महज 3 करोड़ रु. में बिके।
राशिद खान बने सबसे महंगे स्पिन गेंदबाज
अफगानिस्तान के इस युवा सनसनी को 9 करोड़ में हैदराबाद ने रिटेन किया। राशिद खान के लिए काफी देर तक बेंगलुरू और पंजाब में बिडिंग चवती रही लेकिन अंत में हैदराबाद ने आरटीएम इस्तेमाल कर अपनी टीम में जोड़ लिया। इसके अलावा चहल को आरसीबी ने 6 करोड़ में रिटेन कर लिया। 5.8 करोड़ में कोलकाता ने कुलदीप यादव को रिटेन किया।
Spinners Set 1 (in INR crores):
— Deepu Narayanan (@deeputalks) January 27, 2018
9.00 Rashid Khan (SRH) - RTM
6.00 Chahal (RCB) - RTM
5.80 Kuldeep (KKR) - RTM
5.00 Karn Sharma (CSK)
4.20 P Chawala (KKR) - RTM
4.00 Amit Mishra (DD)
1.00 Tahir (CSK)
UNSOLD: Zampa, Sodhi, Badree#IPLAuction