IPL Auction : दिल्ली कैपिटल्स के पास बची है बड़ी रकम, फिलहाल ऋषभ पंत हैं सबसे महंगे
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होने जा रही है। सभी 8 फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों की बोली लगाने के लिए कमर कस ली है। काैन खिलाड़ी किस फ्रेंचाइजी की पहली पसंद बनेगा, यह देखना भी दिलचस्प रहेगा। वहीं अभी तक एक भी बार खिताब नहीं जीत सकी दिल्ली कैपिटल्स इस बार टीम को मजबूत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

बचा है मोटा पैसा
दिल्ली के पास नीलामी के लिए मोटी रकम पड़ी हुई है। दिल्ली के पास 27.85 करोड़ रूपए बचे हुए हैं। वह अभी भी 11 खिलाड़ी खरीद सकती है, जिसमें 5 विदेशी खिलाड़ी रहेंगे। वहीं फिलहाल इस फ्रेंचाइजी से विकेटकीपर ऋषभ पंत बड़ी बड़ी रकम वसूल रहे हैं। पंत को दिल्ली ने 8 करोड़ रूपए में शामिल किया हुआ है। वहीं दूसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन हैं, जो ट्रेंडिंग विंडो के तहत 7.6 करोड़ रूपए में दिल्ली के साथ जुड़े हैं।

रिटेन किए गए खिलाड़ियों की कीमत-
ऋषभ पंत - 8 करोड़
रविचन्द्रन अश्विन - 7.6 करोड़
श्रेयस अय्यर- 7 करोड़
शिखर धवन - 5.2 करोड़
अक्षर पटेल- 5 करोड़
कगिसो रबाडा- 4.2 करोड़
अजिंक्य रहाणे- 4 करोड़
अमित मिश्रा - 4 करोड़
पृथ्वी शॉ- 1.2 करोड़
इशांत शर्मा- 1.1 करोड़
अवेश खान- 70 लाख
कीमो पॉल- 50 लाथ
संदीप लेमीछाने - 20 लाख
हर्षल पटेल - 20 लाख

पैट कमिंस पर है नजर
दिल्ली कैपिटल्स की नजर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस पर बनी हुई है। उन्होंने 2017 में दिल्ली की तरफ से 12 मैचों में 15 विकेट लिए थे। नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने हाल में संकते दिए कि वह पैट कमिंस पर दांव खेल सकते हैं। उन्होंने कहा था, '' हमारी निगाहें विदेशी तेज गेंदबाजों पर ज्यादा रहेगी। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को मोटी रकम पर खरीदा जा सकता है।'' कमिंस माैजूदा समय टेस्ट के नंबर वन गेंदबाज हैं और वनडे रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा हुआ है। पोंटिंग के अनुसार, पैट कमिंस के अलाव क्रिस वोक्स भी आईपीएल नीलामी में बड़ी रकम के लिए जा सकते हैं। वोक्स का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
