नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 के लिए कोलकाता में हुई नीलामी में सबसे ज्यादा चर्चा में आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स रहे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों पर आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने पैसा बहाने के लिए कोई परहेज नहीं किया। लिहाजा 12 कंगारू खिलाड़ियों पर कुल 54 करोड़ खर्च हुआ। सबसे ज्यादा कीमत हासिल की तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने जिनकी कीमत 15.50 करोड़ में पड़ी।
कमिंस IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ में खरीदा है। अभी तक आईपीएल में किसी भी विदेशी खिलाड़ी की इतनी ज्यादा बोली नहीं लगी है। पैट कमिंस ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को पछाड़ा है जिनकी 2017 में राइजिंग पुणे सुपरज्वाइंट्स ने 14.5 करोड़ की बोली लगाई थी। इसके अलावा नाथ कुल्टर नाइल पर भी खूब पैसा बरसा। कुल्टर नाइन को मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ रूपए में खरीदा। इनका बेस प्राइस 1 करोड़ था।
ऑस्ट्रेलिया का काैन खिलाड़ी कितने में और किस टीम से जुड़ा आइए जानें-
पैट कमिंस- 15.50 करोड़- कोलकाता ने खरीदा
ग्लेन मैक्सवेल- 10.75 करोड़- पंजाब ने खरीदा
कुल्टन नाइल- 8 करोड़- मुंबई ने खरीदा
आरोन फिंच- 4.40 करोड़- आरसीबी ने खरीदा
केन रिचर्डसन- 4 करोड़- आरसीबी
एलेक्स कैरी- 2.40 करोड़- दिल्ली ने खरीदा
जोश हेजलवुड- 2 करोड़- चेन्नई ने खरीदा
क्रिस लिन- 2 करोड़- मुंबई ने खरीदा
मिचेल मार्श- 2 करोड़- हैदराबाद ने खरीदा
डेल स्टेन- 2 करोड़- आरसीबी
जोसुआ फिलिप- 20 लाख- बेंगलुरू ने खरीदा
डेविड मिलर- 75 लाख- राजस्थान ने खरीदा