IPL Auction 2020: मुंबई पलटन में बुमराह ने किया लिन का मजेदार अंदाज में स्वागत
कोलकाता: आईपीएल नीलामी की शुरुआत इस बार क्रिस लिन के खरीदने से हुई जो मुंबई इंडियंस द्वारा लगाई गई 2 करोड़ रुपये बोली पर खरीदे गए। लिन का बेस प्राइज भी इतना ही था। केकेआर से रिलीज किए गए लिन इस खरीद से काफी खुश हैं लेकिन इसका कारण भी बड़ा मजेदार है।
लिन ने मुंबई पलटन में शामिल होने के बाद एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने अपनी खुशी के पांच कारण गिना दिए जो इस प्रकार थे-
उन्होंने सबसे पहले मुंबई इंडियंस में खेलने को लेकर बात की और उसके बाद मुंबई को ग्रेट सिटी बताया। फिर मुंबई की फ्रेंचाइजी को गुणवत्तापूर्ण बताया, उसके बाद विकेट सपाट बताए और जो अंत में कहा वो सबसे मजेदार था। उन्होंने पांचवां कारण गिनाते हुए कहा कि उनको जसप्रीत बुमराह को नहीं खेलना पड़ेगा। इससे साथ ही लिन ने कहा कि वे अब आईपीएल 2020 के लिए और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते।
लेकिन बुमराह ने जल्द ही लिन की खुशी काफूर कर दी और एक मजेदार ट्वीट करते हुए लिन को टीम में शामिल होने पर स्वागत देते हुए कहा कि आपको अभी भी नेट में मुझे झेलना होगा। इस ट्वीट को आप यहां पर देख सकते हैं।
Haha, welcome to the team! @lynny50 You’re still going to have to face me in the nets. 😋
— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) December 19, 2019
बता दें कि मुंबई इंडियंस ने लिन के अलावा नाथन कूल्टर नाइल पर भी बड़ी बोली लगाई है। नाइल को 1 करोड़ के बेस प्राइज से उठाकर 8 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। इस बार मुंबई इंडियंस अपने खिताब की रक्षा करने के लिए आईपीएल में उतरेगी। इसके साथ ही टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में 5वीं बार खिताब को जीतने के लिए भी जोर लगाएगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
