For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Auction : शिमरोन हेटमायर को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा, कीमत कर देगी आपको हैरान

स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) : आखिरकार शिमरोन हेटमायर ने फिर से आईपीएल में अपनी धाक जमाने में कामयाबी हासिल कर ही ली। हेटमायर ने पिछला सीजन में राॅयल चैलेंजर्स बेंगुलरू के लिए खेला था। यह उनका पहला सीजन था, जिसमें उन्हें 4.2 करोड़ रूपए में खरीदा था। वह 5 मैचों में सिर्फ 90 रन बना सके थे, जिस कारण आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया। लेकिन भारत में उनका बल्ला चलता देख दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आईपीएल 2020 के लिए अपने साथ जोड़ लिया है। कोलकाता में हुई नीलामी दाैरान दिल्ली कैपिटल्स ने इस खिलाड़ी को मोटी रकम चुकाते हुए खरीदा।

मिली डबल रकम

मिली डबल रकम

हेटमायर को इस बार डबल रकम हासिल हुई है। दिल्ली ने उन्हें 7.75 करोड़ में खरीद लिया है। हेटमायर ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रखा था। उन्हें खरीदने के लिए शुरूआती समय कोलकाता नाइट राइडर्स व राजस्थान राॅयल्स ने दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन अंत में दिल्ली फ्रेंचाइजी बाजी मार गया। विंडीज के इस विस्फोटक खिलाड़ी को शामिल कर दिल्ली ने अपना मध्यक्रम मजबूत करने का प्रयास किया है।

बने दिल्ली के तीसरे महंगे खिलाड़ी

बने दिल्ली के तीसरे महंगे खिलाड़ी

ये विस्फोटक बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। रिषभ पंत 8 करोड़ के हैं, जबकि रविचंद्रन अश्विन को ट्रेंडिंग बिंडो के तहत दिल्ली ने 7.6 करोड़ में शामिल किया है। 22 साल के हेटमायर फाॅर्म में चल रहे हैं। हेटमायर भारत के खिलाफ हुई टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भी विंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 151.89 के स्ट्राइक रेट से तीन मैचों में 120 रन जुटाये थे। हेटमायर का टी20 स्ट्राइक रेट 130 से ज्यादा है और वो टी20 में एक शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके हैं।

पिछली बार नहीं खरीद सकी थी दिल्ली

पिछली बार नहीं खरीद सकी थी दिल्ली

बता दें कि पिछले सीजन में भी दिल्ली कैपिटल्स ने हेटमायर को खरीदने की कोशिश की थी लेकिन बजट ज्यादा ना होने के कारण वह खरीद नहीं सके थे। तब भी उनका बेस प्राइस 50 लाख था। उस समय शिमरोन को खरीदने के लिए राजस्थान राॅयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स व सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदने के लिए पूरा जोर लगाया था लेकिन अंत में आरसीबी ने सिर्फ एक ही बार बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया था।

Story first published: Thursday, December 19, 2019, 19:43 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+