IPL Auction 2020: तय कार्यक्रम के अनुसार होगी खिलाड़ियों की नीलामी, BCCI नहीं करेगी बदलाव
नई दिल्ली। भारत में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर देश के कई इलाकों में जारी प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2020 के लिये होने वाली नीलामी पर बड़ी जानकारी दी है। इन कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल में लगातार जारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पहले यह खबर थी कि शायद बीसीसीआई आखिरी समय पर नीलामी के स्थान को बदल दे। हालांकि अब बीसीसीआई ने यह साफ कर दिया है कि नीलामी के स्थल में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। यहां तक की इस कार्यक्रम से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। आईपीएल 2020 के लिये खिलाड़ियों की नीलामी अपने तयशुदा कार्यक्रम के तहत ही होगी।
और पढ़ें: IND vs AUS: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की 14 सदस्यीय टीम, 5 साल बाद लौटा यह खिलाड़ी
इसी शेड्यूल के तहत दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी का टीम मैनेजमेंट मंगलवार को कोलकाता पहुंच रहा है और नीलामी के लिये अंतिम तैयारी शुरू कर रहा है।
इस मामले पर बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने कहा, 'सोमवार शाम तक की स्थिति के अनुसार आईपीएल नीलामी होगी। फ्रैंचाइजी के प्रतिनिधि मंगलवार शाम और बुधवार सुबह तक आना शुरू कर देंगे।'
और पढ़ेें: ICC Rankings: जसप्रीत बुमराह को हुआ भारी नुकसान, कोहली टॉप पर बरकरार, देखें लिस्ट
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल से लगातार हिंसा की खबरें आ रही हैं लेकिन कोलकाता इससे अधिक प्रभावित इलाकों में से नहीं है। इसलिये नीलामी का कार्यक्रम अपने तयशुदा अंदाज से होगा।कोलकाता में 19 दिसंबर को 332 क्रिकेटर नीलामी में हिस्सा लेंगे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन ने सबसे ज्यादा 2 करोड़ रुपये का बेस प्राइज रखा है।
आपको बता दें कि इस साल की नीलामी छोटी है, जिसमें 8 टीमों में केवल 73 स्थान भरे जाने हैं और इनमें से केवल 29 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
