For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Auction : कोलकाता ने इयोन मोर्गन पर लगाई बड़ी बोली, जानिए कितने में खरीदा

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 13 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में इंग्लैंड के इयोन मोर्गन पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा दांव खेला है। मोर्गन को 5.25 करोड़ रूपए में कोलकाता ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है। मोर्गन का बेस प्राइस 1.50 करोड़ था। मोर्गन को खरीदने के लिए कोलकाता के अलावा सिर्फ दिल्ली कैपटिल्स ने खरीदने की चाह दिखाई। मोर्गन पर पहली बोली दिल्ली की तरफ से लगी, लेकिन अंत में कोलकाता ने बाजी मार ली। दिल्ली 5 करोड़ खर्च करने को तैयार था लेकिन कोलकाता ने उनसे ज्यादा 25 लाख खर्च करते हुए 5.25 करोड़ो में मोर्गन को खरीद लिया।

कोलकाता द्वारा मोर्गन टीम में माैजूद होकर प्लान तैयार कर सकते हैं। कप्तान दिनेश कार्तिक की रहेंगे, लेकिन मोगर्न उनका मार्गदर्शन करवाने का काम कर सकते हैं। पिछले सीजन में दिनेश कार्तिक को कप्तान बनाया गया था, लेकिन टीम अंक तालिका में 5वें स्थान पर रही थी। हाल ही में गाैतम गंभीर ने भी कार्तिक की कप्तानी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने शुबमन गिल को कप्तान बनाने की सलाह दी थी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने मोर्गन को खरीदने के बावजूद भी कार्तिक को कप्तान बनाए रखा है।

मोर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड ने इसी साल आईसीसी विश्व कप का खिताब जीता था। मोर्गन कप्तानी के मामले में इंग्लैंड के सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने 111 वनडे मैचों की कप्तानी में 68 मैच जीते हैं। मोर्गन 2010 के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले। 2011 से 2013 तक, वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले। 2014 में, मॉर्गन ने आईपीएल 2014 में प्रवेश नहीं करने का फैसला किया, लेकिन 2015 और 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला। 2017 की आईपीएल नीलामी में, उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा खरीदा गया था। अब उनकी दो सीजन बाद आईपीएल में वापसी हुई है, वो भी धमाकेदार बोली के साथ मोर्गन अभी तक खेले 52 आईपीएल मैचों में 854 रन बना चुके हैं।

Story first published: Thursday, December 19, 2019, 18:11 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+