For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Auction : कोहली संग सुर्खियां बटोरने वाले केसरिक विलियम्स का कितना है बेस प्राइस, आइए जानें

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 का रोमांच अब से शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट भले ही अगले साल होने जा रहा हो लेकिन काैन खिलाड़ी उस समय मैदान पर दम दिखा पाएगा, इसका फैसला तब हो जब 19 दिसंबर को कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी होगी। सभी 8 फ्रेंचाइडियों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के साथ नए खिलाड़ी जोड़ने के लिए कमर कस ली है। खिलाड़ियों के बेस प्राइस भी सामने आ चुके हैं, जिसमें कुछ चाैंकाने वाले भी हैं। वहीं विंडीज के तेज गेंदबाज केसरिक विलियम्स भी नीलाम होते दिखेंगे। केसरिक ने हाल ही में भारत के खिलाफ समाप्त हुए टी20 सीरीज दाैरान विराट कोहली संग खूब सुर्खियां बटोरीं। अब इस गेंदबाज ने अपना बेस प्राइस आईपीएल की सभी 8 फ्रेंचाइजियों के सामने रख दिया है।

रखा है इतना बेस प्राइस

रखा है इतना बेस प्राइस

केसरिक ने अपने जश्न के कारण दुनियाभर में सुर्खियां बटोरीं। पूरी सीरीज में कोहली और उनके बीच मैदान में खींचातानी देखने को मिली। कोहली ने पहले टी20 मैच में केसरिक की धुनाई की और उनकी पर्ची काट दी। पर्ची इसलिए क्योंकि इससे पहले केसरिक ने कोहली को आउट कर 'नोटबुक जश्न' मनाया था। अब केसरिक अपना यह जश्न आईपीएल में भी मनाते दिख सकते हैं। केसरिक ने इश सीजन के लिए अपना बेस प्राइस 50 लाख रूपए रखा है। उनपर बोली लगना तय है। क्योंकि इस आलराउंडर ने अन्य लीग में भी खूब नाम कमाया। ऐसे में कोई भी फ्रेंचाइजी केसरिक पर दांव लगा सकती है।

पिछली बार नहीं लगी थी बोली

पिछली बार नहीं लगी थी बोली

अगर केसरिक बिक जाते हैं तो फिर यह उनका पहला सीजन होगा। उन्होंने पिछले सीजन में शामिल होने के लिए अपना नाम 2018 में हुई नीलामी के लिए दिया था, लेकिन किसी ने उनपर दांव नहीं लगाया था। तब केसरिक इतने मशहूर नहीं थे। उस समय भी केसरिक ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रखा था और इस बार भी उनका बेस प्राइस यही है। केसरिक 24 अंतराष्ट्रीय टी20 मैचों में 41 विकेट ले चुके हैं। उनका 'नोटबुक जश्न' देखने के लिए भी फैंस भी बेताब रहेंगे।

शेल्डन कॉटरेल भी हैं तैयार

शेल्डन कॉटरेल भी हैं तैयार

वहीं केसरिक के साथी तेज गेंदबाज शेलडन काॅटरेल भी नीलाम होने के लिए तैयार हैं। शेल्डन कॉटरेल का नाम भी 143 विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है। काॅटरेल भी अपने सेलिब्रेशन के कारण खूब चर्चा में रहते हैं। वह विकेट लेने के बाद आर्मी सैल्यूट करते हैं। उन्होंने भी अपना बेस प्राइस 50 लाख रखा है। बता दें कि 50 लाख की बेस प्राइस के कुल 69 खिलाड़ियों के नाम नीलामी के लिए फाइनल किए गए हैं। अब इन 2 विंडीज गेंदबाजों पर काैन सी टीम मेहरबान होगी, ये देखना दिलचस्प रहेगा।

Story first published: Saturday, December 14, 2019, 14:26 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+