|
मैक्सवेल की तूफानी पारी पर किंग्स इलेवन पंजाब ने जताई खुशी
मैक्सवेल की इस पारी को देखकर नीलमी में उन्हें खरीदने वाली किंग्स इलेवन पंजाब ने भी खुशी जताई है।
मैक्सवेल की इस शानदार पारी का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए किंग्स XI पंजाब ने लिखा,'बिग शो की ओर से बड़ा शो! अपनी टीम की कप्तानी करते हुए मैक्सवेल बिग बैश लीग में और घातक हो गये हैं। 39 गेंद में 83 रन की होश उड़ा देने वाली पारी से टीम को दे रहे हैं बेस्ट।'
|
आईपीएल 2020 नीलामी में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने मैक्सवेल
गौरतलब है कि गुरुवार को हुई आईपीएल 2020 के लिये खिलाड़ियों की नीलामी में ग्लेन मैक्सवेल पर जमकर पैसा बरसा। दिल्ली और पंजाब की टीमें उन्हें खरीदना चाहती थी लेकिन अंत में पंजाब की टीम ने 10.75 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल कर लिया।
ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल के 13वें सीजन के ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं।
|
कप्तानी पारी से मैक्सवेल ने मेलबर्न स्टार को दिलाई जीत
मेलबर्न स्टार की कप्तानी संभाल रहे ग्लेन मैक्सवेल मानसिक तनाव के चलते छुट्टियों पर थे और ब्रेक से वापसी के बाद यह पहला मौका है, जब वह किसी प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट में खेल रहे हैं। मैक्सवेल की कप्तानी पारी के दम पर मेलबर्न स्टार ने यहां ब्रिसबेन हीट को 168 रन का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करने उतरी हीट की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 145 रन ही बना पाई और 22 रन से वह मैच हार गई।
मैक्सवेल को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।


Click it and Unblock the Notifications
