For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Auction 2020 : इन 3 युवा भारतीय क्रिकेटरों पर होंगी सबकी निगाहें, बिक सकते हैं करोड़ों में

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस बार नीलामी कोलकाता में 19 दिसंबर को होगी, जिसमें 332 खिलाड़ियों के नाम लिस्ट में जारी किए गए हैं। हालांकि इनमें से सिर्फ 73 खिलाड़ियों को ही टीमों में शामिल किया जाएगा, जिसमें 28 विदेशी खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। काैन से खिलाड़ी फेंचाइजी को ज्यादा लुभाने में काययाब रहते हैं, यह भी देखने वाली बात होगी। वहीं कई युवा भारतीय क्रिकेटर्स भी अपनी किस्मत खुलती देख सकते हैं। हालांकि ज्यादातर विदेशी खिलाड़ियों की नीलामी करोड़ों में होती है। लेकिन हम बताने जा रहे हैं उन तीन युवा भारतीय क्रिकटर्स के बारे में जो करोड़ों में बिक सकते हैं। काैन हैं वो 3 खिलाड़ी, आइए जानें-

यशस्वी जयसवाल

यशस्वी जयसवाल

इस क्रिकेटर ने अपनी पहचान घरेलू क्रिकेट में बहुत कम उम्र में बना ली है। 17 साल के यशस्वी ने विजय हजारे ट्राॅफी में सबसे कम उम्र में शतक जमाया था। ये क्रिकेटर अपनी तूफानी पारी के लिए जाना जाता है। यशस्वी ने लिस्ट ए क्रिकेट में खेले महज 3 मैचों ही 27 छक्के जड़ दिए। ये खिलाड़ी साउथ अफ्रीका में होने वाले अंडर 19 वर्ल्ड कप की टीम में भी शामिल है। यशस्वी एक ओपनिंग बल्लेबाज हैं। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी इनपर पैसा लगाने के लिए तैयार रहेंगी। यशस्वी को कोई बड़ी टीम मौका दे सकती है। मुंबई का यह युवा बल्लेबाज झारखंड के खिलाफ 154 गेंदों में 203 रनों की पारी खेल दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में में तीन शतक और एक अर्धशतक से 112.80 की औसत से रन बनाए हैं। यशस्वी ने अपना बेस प्राइस 20 लाख रखा है।

विराट सिंह

विराट सिंह

झारखंड के रहने वाले विराट सिंह ने अपना बेस प्राइस तो 20 लाख रहा है लेकिन उनकी करोड़ों में बोली लगने की उम्मीद है। चेन्नई सुपर किंग्स इस खिलाड़ी पर दांव लगा सकती है। वैसे भी चेन्नई टीम की फ्रेंचाइजी झारखंड के कई खिलाड़ियों को माैका दे चुकी है। विराट ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 पारियों में तीन अर्धशतक की मदद से 343 रन बनाए। इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 142.32 का था। विराट ने देवधर इंडिया सी के लिए खेलते हुए इंडिया भी के खिलाफ 96 गेंदों में 76 रन की पारी खेली थी।

T-10 : इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने 28 गेंदों में ठोके 80 रन, IPL में मार सकता है एंट्री

आर साई किशोर

आर साई किशोर

23 का ये स्पिन गेंदबाज किसी भी टीम के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आईपीएल में स्पिन गेंदबाज ही रनों पर अंकुश लगाने के लिए ज्यादातर कामयाब पो पाते हैं। वहीं 6 फीट 3 इंच लंबे आर साई पर सबकी निगाहें रहने वाली हैं। इनका बेस प्राइस भी 20 लाख है जिसकी कीमत करोड़ों तक जा सकती है। तमिलनाडु के इस गेंदबाद ने हाल में हुए सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में भी शानदार प्रदर्शन किया था। आर साई ने सबसे ज्यादा 20 विकेट हासिल किए थे, जिसकी 15 विकेट उन्होंने सिर्फ पावरप्ले के दौरान निकाले। उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया। वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नेट्स में गेंदबाजी भी कर चुके हैं।

Story first published: Saturday, December 14, 2019, 8:11 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+