For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में फिर लाैटे भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा, इस टीम में हुए शामिल

IPL Auction 2021: Cheteshwar Pujara Bought by Chennai Super Kings for Rs 50 Lakh | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। आईपीएल के आगामी सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चेन्नई में देखने को मिली। इसमें कई विदेशी खिलाड़ियों ने करोड़ों रुपए की बोली पाई। के गौतम और शाहरुख खान जैसे घरेलू क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी बड़ी रकम लेकर सभी को चौंका दिया। वहीं भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी सोल्ड हुए, लेकिन उन्हें मोटी रकम नहीं मिली।

वर्तमान में भारतीय टेस्ट टीम में अग्रणी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा भी 2021 की आईपीएल नीलामी के लिए तैयार थे। इनका आधार मूल्य 50 लाख रुपए था। उनका नाम आने के कुछ समय बाद तक किसी भी टीम ने इन पर बोली नहीं लगाई। हालांकि, अचानक, एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने इसके बारे में बात करना शुरू कर दिया, जो सभी को आश्चर्यचकित कर गया है। इसके बाद पुजारा को सीएसके ने अपनी टीम में जोड़ने का फैसला लिया। हालांकि अन्य किसी भी फ्रेंचाईजी ने उन्हें खरीदना नहीं चाहा।

पुजारा, जो भारत के टेस्ट टीम का एक अभिन्न हिस्सा हैं, आखिरी बार 2014 में आईपीएल में दिखाई दिए थे। उस समय, वह किंग्स इलेवन पंजाब टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उन्होंने तब 6 मैचों में मात्र 125 रन ही बनाए थे। इससे पहले पुजारा आईपीएल में केकेआर और आरसीबी की टीमों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल की शुरूआत 2010 में की थी। पुजारा ने अब तक आईपीएल में 30 मैचों में 390 रन बनाए हैं। उनका उच्चत्तम स्कोर नाबाद 40 है।

बता दें कि पुजारा कई बार आईपीएल खेलने की इच्छा जता चुके थे। उनका कहना था कि वे सिर्फ टेस्ट बल्लेबाज ही नहीं हैं, बल्कि तेज क्रिकेट भी खेल सकते हैं।

Story first published: Thursday, February 18, 2021, 19:10 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+