For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL की नीलामी में CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कोच स्टीफन फ्लेमिंग नहीं होंगे शामिल

IPL auction 2021: आईपीएल के आगामी सीजन से पहले होने वाली नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग हिस्सा नहीं लेंगे। फ्लेमिंग और धोनी आईपीएल की नीलामी के दौरान बोली की टेबल पर नहीं होंगे। बता दें कि आईपीएल की नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होगी। हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी ने कभी भी आईपीएल की नीलामी में हिस्सा नहीं लिया है, लेकिन माना जा रहा था कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं लेकिन इस बार भी धोनी नीलामी में हिस्सा नहीं लेंगे।

तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली चेन्नई की टीम के लिए कोच स्टीफन फ्लेमिंग का उपलब्ध नहीं होना भी बड़ा झटका है। फ्लेमिंग हमेशा से नीलामी में हिस्सा लेते आए हैं, लेकिन इस बार की नीलामी में वह शामिल नहीं होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने इस बात की पुष्टि की है कि धोनी और फ्लेमिंग दोनों ही उपलब्ध नहीं होंगे। स्टीफन फ्लेमिंग न्यूजीलैंड में रहते हैं, ऐसे में अगर वह भारत आते हैं तो उन्हें जरूरी क्वारेंटीन में रहना होगा। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने कहा कि हालांकि धोनी और फ्लेमिंग में नीलामी में हिस्सा नहीं ले रहे हैं लेकिन आज के समय में डिजिटल माध्यम से वो हमारे साथ जुड़ेंगे।

बता दें कि आईपीएल के इस सीजन से पहले होने वाली नीलामी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के पास कुल 19.96 करोड़ रुपए हैं। सीएसके की टीम के पास सात खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिसमे से एक विदेशी खिलाड़ी को शामिल किया जा सकता है। आईपीएल के इतिहास में पहली बार चेन्नई की टीम प्लेऑफ राउंड से ही बाहर हो गई थी, ऐसे में चेन्नई की टीम इस सीजन में एक नई टीम के साथ जबरदस्त वापसी करने की कोशिश करेगी।

Story first published: Wednesday, February 17, 2021, 13:04 [IST]
Other articles published on Feb 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+