For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Auction 2021: नीलामी से पहले किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने बदला अपना नाम

IPL Auction 2021: इंडियन प्रीमियम लीग के आगामी सत्र से पहले किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का नाम बदल गया है। किंग्ल इलेवन पंजाब की टीम का नाम बदलकर अब पंजाब किंग्स कर दिया गया है। बता दें कि कोरोना काल में पिछले साल आईपीएल का आयोजन यूएई में कराया गया था, जिसमे कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम भी इसका हिस्सा थी। बीसीसीआई के सूत्रों की मानें तो पिछले काफी समय से पंजाब की टीम नाम बदलने की सोच रही थी, लिहाजा टीम के नाम को बदलने का फैसला अचानक से नहीं लिया गया है।

बता दें कि पंजाब की टीम मोहित बर्मन, नेस वाडिया, प्रीति जिंटा और करण पॉल की साझा हिस्सेदारी की टीम है और अभी तक आईपीएल के एक भी सीजन में आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है। हालांकि पंजाब की टीम एक बार उपविजेता रह चुकी है लेकिन एक बार फिर खिताब को अपने नाम नहीं कर सकी है। एक बार पंजाब की टीम तीसरे पायदान पर भी रह चुकी है, लिहाजा इस सीजन में पंजाब की टीम हर हाल में खिताब को अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। आईपीएल के इस सीजन से पहले पंजाब की टीम आगामी नीलामी में अपनी टीम को और मजबूत करने की कोशिश करेगी।

बता दें कि आईपीएल के आगामी सीजन से पहले 18 फरवरी को नीलामी होने जा रही है। 14वें सीजन से पहले होने वाली इस नीलामी में हर किसी की नजर चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पर होगी। इस बार नीलामी में कुल 292 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इस नीलामी में 164 भारतीय खिलाड़ी तो 128 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे जिनके नाम की नीलामी होगी। अहम बात यह है कि इस बार नीलामी में सर्वाधिक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं,ऑस्ट्रेलिया के 35 खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा लेंगे, जबकि न्यूजीलैंड के 20, वेस्टइंडीज के 19, इंग्लैंड के 17, दक्षिण अफ्रीका के 14, श्रीलंका के 9, अफगानिस्तान के 7, बांग्लादेश के 4, अमेरिका के 1, यूएई के 1, नेपाल के एक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

Story first published: Tuesday, February 16, 2021, 12:19 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+